Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा धमाका, हमलावरों ने फ्रंटियर कोर को बनाया निशाना, काफिले पर फेंका बम
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को बड़ा धमाका हुआ है। यह धमाका प्राइम अस्पताल के पास हुआ है। हमला के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हमलावरों ने फ्रंटियर कोर के काफिले पर बम ब्लास्ट किया है।
फ्रंटियर कोर को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने बड़ा धमाका किया है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में 2 लोगों की जान चली गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए। हालांकि, मौते के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बम धमाके बाद जांच अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। धमाके के बाद का वीडियो सामने आया है। देखा जा रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।
Pakistan- An IED explosion has reportedly taken place on an Frontier Corps convoy at Warsak Road in #Peshawar, Khyber Pakhtunkhwa.
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) September 11, 2023
Five Injured.#explosion #Blast #Pakistan #peshawarblast #دھماکہ #دھماکہ #پاکستان #پشاوربلاسٹ #پشاور #خبر pic.twitter.com/AAmBcbr5jn
हालांकि, अभी तक कोई आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन मीडिया के मुताबिक, यह आतंकी हमला है। आतंकियों ने पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी आर्मी फ्रंटियर कोर के काफिले पर बम फेंका है। जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो की मौत बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: उन आतंकियों की संपत्तियां होंगी कुर्क, जो कश्मीर में जन्मे, आतंक फैलाकर POK में जाकर छुप गए












Click it and Unblock the Notifications