ओबामा भारत में और पाक अमेरिका से मांगे 8 एफ-16 जेट्स
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने से पहले ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक डिमांड उन तक पहुंच गई। पाक ने अमेरिका के सामने आठ एफ-18 फाइटर जेट्स की मांग उसके सामने रख दी है। बराक ओबामा के इस भारत दौरे से पहले पाक की ओर से काफी हलचल हो रही है और यह मांग उसी हलचल का नया सुबूत है।

पाकिस्तान को 80 के दशक से अमेरिका ने एफ-16 फाइटर जेट्स की आपूर्ति शुरू की थी। यह आपूर्ति भारत को रूस की ओर से मिलने वाले एडवांस जेट सुखोई-एमकेआई 30 के जवाब में पाक को की गई थी।
पाक के पास इस समय कुल 76 एफ-16 जेट्स हैं। यह एडवांस अमेरिकी जेट पाक वायु सेना का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। हालांकि अमेरिका भी दबी जुबां से पाक को इन जेट्स को देने का विरोध किया जाता रहा है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमेरिका पाक की इस मांग को स्वीकार करता है। कुछ दिनों पहले अमेरिका ने यह साफ कर दिया था कि उसकी तरफ से पाक को किसी भी तरह की सैन्य मदद अब नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications