पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को दिया 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
पाकिस्तान ने सुरजीत सिंह से देश छोड़ने को कहा।
पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मी महमूद अख्तर के आज जासूसी के आरोप में पकड़े जाने के बाद उसको भारत छोड़ने के आदेश के बाद पाक ने भी भारत के राजनायिक सुरजीत सिंह को देश छोड़ने लिए कहा है।

पाकिस्तान सरकार ने भारत के एक राजनयिक सुरजीत सिंह को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के विदेश सचिव ने इस बात की जानकारी दी है।
पाकिस्तान ने ये कार्रवाई भारत में पाकिस्तान के एक अधिकारी महमूद अख्तर के जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने और उसे देश छोड़ने के आदेश देने के बाद की है।
Pak Foreign Secy conveyed decision of Govt of Pak to declare Surjeet Singh (an official of the Indian High Commsn) as persona non grata.
— ANI (@ANI_news) October 27, 2016
महमूद पर जासूसी के आरोपों का हालांकि पाक ने खंडन किया है। पाक ने महमूद के साथ खराब बर्ताव का भी आरोप भारतीय अधिकारियों पर लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications