फिर बदला पाक ने पैंतरा, जांच के लिए दिए गए सुबूत नाकाफी

लाहौर। अभी थोड़े दिनों पहले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दावा कर रहे थे कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्‍तों पर असर पड़ा है और वह आतंकियों के खिलाफ पूरी कार्रवाई करेंगे। अब पाक ने एक बार फिर अपना पैंतरा बदल लिया है।

pakistan-pathankot-attack

भारत की न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले की जांच में कोई प्रगति न होने की वजह से पाक, भारत से और सुबूतों की मांग कर सकता है।

पीएम नवाज शरीफ ने कुबूला पठानकोट से प्रभावित हुए रिश्ते

पाकिस्‍तान के न्‍यूजपेपर पाकिस्तानी दैनिक 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हमले की जांच कर रही पाकिस्तान सरकार की टीम पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से कहेगी कि वह भारत से और सबूत मांगे। जांच टीम के एक अधिकारी के हवाले से न्‍यूजपेपर ने लिखा है कि अब गेंद भारत के पाले में है।

पीएम नवाज शरीफ ने अभी कुछ ही दिन पहले कहा था कि पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की जांच के नतीजे जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। जांच टीम के एक सूत्र की ओर से बताया गया है कि जांच में आगे बढ़ने के लिए और सबूत मांगे गए हैं।

पाकिस्तान के मदरसों को मिलती सऊदी अरब से मदद

टीम ने भारत की ओर से दिये गए पांच सेलफोन नंबरों की जांच तकरीबन पूरी कर ली है। इन नंबरों से आगे के कोई और सुराग नहीं मिले क्योंकि वे गैर पंजीकृत थे और उनकी पहचान फर्जी थी।

सूत्र ने कहा कि जांच आगे नहीं बढ़ रही है। टीम को और सबूत की जरूरत है। इसलिए भारत सरकार को लिखा गया है कि वह भारत से बात करे और उसे हालात से आगाह कराए और यहां जांच को आगे बढ़ाने के लिए और सबूत मांगे।

वहीं जब जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के साथ ही दूसरे लोगों पर सवाल पूछा गया तो जांच टीम से जुड़े इस सूत्र की ओर से कहा गया कि पहले भारत से ज्यादा सबूत आने दें।

पाक चैनल के टॉक शो में हिस्सा लेता है हाफिज सईद

पाक सरकार ने पंजाब के एंटी-टेरर डिपार्टमेंट के अतिरिक्त महानिरीक्षक राय ताहिर की अगुवाई में छह सदस्यों की एक जांच टीम गठित की थी। ताहिर की अध्यक्षता वाली यह टीम अब तक दो मीटिंग कर चुकी है।

पीएम शरीफ ने कहा था कि पठानकोट टेरर अटैक में अतिरिक्त इंफॉर्मेशन इकट्ठा करने के लिए पाकिस्तानी टीम भारत की भी यात्रा करेगी। शरीफ ने शनिवार को लाहौर में कहा था कि जांच के नतीजे सार्वजनिक होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+