पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नावों को लिया कब्जे में
कराची। पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में भटक कर पहुंच गए 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा अधिकारियों की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने एक अभियान के तहत इन मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

सिक्योरिटी ऑफिसर्स की ओर से बताया गया है कि मछुआरों की तीन नौकाओं को भी जब्त किया गया है। कराची के डॉक पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि अरब सागर में सर क्रीक के पास पाकिस्तान और भारत के बीच तट रेखा सीमा सुनिश्चित करने की कोई उचित तकनीक ना होने के कारण वे एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में अनजाने में दाखिल हो जाते हैं। किसी निश्चित मौके पर रिहा किए जाने तक उन्हें जेल में रखा जाता है। इससे पहले अक्टूबर में इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज ने पाकिस्तान की एजेंसी की ओर से दो भारतीय नौकाओं के पाकिस्तान की एजेंसियों के कब्जे में आने से बचाया था।












Click it and Unblock the Notifications