छोटू गैंग के आगे 'छोटू' साबित पाक सेना, लेकिन कश्मीर पाने का सपना बुलंद!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना के प्रमुख और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री कई दफा भारत को हमले से तहस-नहस करने की धमकी दे चुके हैं। कभी छोटे हथियारों से भारत को बर्बाद करने की धमकी तो कभी पाक सेना के भारत की सेना को जंग के मैदान में पस्त करने की धमकी और हकीकत में पाक सेना एक छोटू गैंग से कैसे निबटे यह नहीं समझ पा रही है।

सेना को चबवाए नाकों चने
पिछले करीब 14 दिनों से गैंगस्टर्स के इस गैंग ने पाक की सेना को पानी पिलाकर रखा हुआ है। गैंगस्टर्स के आगे सेना बुरी तरह से लाचार साबित हो रही है। लेकिन इसके बाद भी कश्मीर पर कब्जे का सपना बुलंद है।
इस गैंग ने 24 पुलिसवालों को किडनैप कर लिया था। जब पुलिस गैंग के आगे कमजोर साबित हुई तो पाक सेना ने ऑपरेशन शुरू किया। अब तक सात पुलिसवालों की हत्या हो चुकी है और 24 लोग कब्जे में है।
सेना की चेतावनी भी नजरअंदाज
पाक सेना की ओर से कहा गया है कि ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे। सेना किस कदर इस गैंग के आगे लाचार है यह बात इससे ही समझ आ जाती है कि गैंग को सोमवार तक का समय दिया गया था कि वह हथियार डाल दे।
सेना की ओर से दी गई चेतावनी को भी गंभीरता से लेने के लायक नहीं समझा गया और अब सेना को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए।
क्या किया है छोटू गैंग ने
इस गैंग ने कुछ पुलिस वालों को पाक के पंजाब प्रांत में राजनपुर स्थित एक नदी के टापू पर 10 दिन पहले किडनैप कर लिया था। इन पुलिस वालों को कब्जे से रिहा कराने के लिए आर्मी को एक ऑपरेशन लांच करना पड़ा था।
इस ऑपरेशन में आर्मी के हेलीकॉप्टर्स की मदद ली गई थी।आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऑपरेशन में 150 पैराट्रूपर्स की मदद तो ली ही गई साथ ही साथ 500 जवानों को सड़क के रास्ते राजनपुर के काछा जमाल इलाके में भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications