मोदी के प्रभाव से परेशान होकर शरीफ पहुंचे हैं वाशिंगटन
वाशिंगटन। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने पिछले वर्ष नवंबर में सेना प्रमुख का जिम्मा संभाला था। इस समय वह अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर हैं और यहां वह अमेरिका के सीनियर डिफेंस ऑफिसर्स के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

राहील पाक के वह सेना प्रमुख हैं जो कई वर्ष के बाद अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। राहील की अमेरिकी यात्रा से कुछ ही दिनों पहले अमेरिका ने पाक की हमदर्द और पूर्व अमेरिकी डिप्लोमैट रॉबिन एल राफेल को जांच के दायरे में लाए जाने के बाद सामने आई है।
शरीफ यूं तो दुनिया को दिखाने के लिए डिफेंस ऑफिसर्स के साथ अमेरिका-पाक सैन्य संबंधों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि कहीं न कहीं शरीफ हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल अमेरिकी यात्रा के तहत ही शुरू ही हुई है।
शरीफ इस बात से डरे हैं कि भारत इस समय अमेरिका पर खासा प्रभाव बना रहा है। इसकी वजह से पाकिस्तान अमेरिका के तौर पर अपने एक पुराने हितैषी और हमदर्द को खो सकता है।
अमेरिकी यात्रा के अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जनरल शरीफ के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार को रक्षा मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जनरल शरीफ ने उप रक्षा मंत्री रॉबर्ट ओ.वर्क और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्टिन डेम्पसी के साथ सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अमेरिका के सैन्य प्रमुख जनरल रेमंड टी.ओडीर्नो और मरीन कॉर्प्स के कमांडेंट जनरल जोसेफ एफ.डनफोर्ड से भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications