पाक सेनाध्‍यक्ष की अपील, वजीरिस्‍तान से करो सभी आतंकियों का सफाया

Pakistan Army Chief
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तानी के सेनाध्‍यक्ष जनरल राहील शरीफ ने वजीरिस्‍तान में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद अपने सैनिकों से काफी खुश हैं।

इसी के तहत वह अपने सैनिकों का उत्‍साह बढ़ाने के मकसद से सोमवार को उत्‍तरी वजीरिस्‍तान स्थित पाक सेना के मुख्‍यालय मिरानशाह पहुंचे। इस दौरान राहील ने अपने सैनिकों से कहा कि वजीरिस्‍तान से सभी आतंकियों का सफाया कर दो।

गौरतलब है कि इन दिनों पाक सेना की ओर से आतंकियों के गढ़ उत्‍तरी वजीरिस्‍तान में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है।

पाक सेना शायद अपने इस अभियान के साथ कहीं न कहीं उस सोच को बदलने की एक काोशिशों में लगी हुई है कि अक्‍सर आतंकियों को पाक इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई और पाक सेना का समर्थन मिलता रहता है।

सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ भी मानते हैं कि इसी वजह से पाकिस्‍तान में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है।

साथ ही वर्ष 2011 में जब पाक में अमेरिका ने एक मिशन में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया तो यह बात भी साफ हो गई।

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ ने सोमवार को उत्तरी वजीरिस्तान में सैनिकों से इलाके में मौजूद 'सभी स्थानीय और बाहरी आतंकवादियों और उनके अड्डों का सफाया' करने का निर्देश दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादी समूहों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान के बाद पहली बार सीमा पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे।

पाकिस्तानी सेना वजीरिस्तान के इस हिस्से को आतंकवादियों के सबसे बड़े अड्डे के रूप में देखती है।

तालिबान के साथ शांति वार्ता के बाद 15 जून को पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया था। इसके बाद तालिबान ने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और संवेदनशील जगहों पर हमले तेज कर दिए।

आपको याद हो तो पाकिस्तानी तालिबानी आतंकियों ने आठ जून को पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची हवाईअड्डे पर घातक हमला कर दिया, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई।

सभी मृतक सुरक्षा कर्मचारी थे या हवाईअड्डे पर काम करने वाले कर्मचारी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+