Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्‍तान: शादी के मंडप से अगवा हिंदू लड़की, जबरन इस्‍लाम कुबूल करा निकाह कराने का दावा

कराची। पाकिस्‍तान में एक बार फिर एक हिंदू लड़की को अगवा करके जबरन इस्‍लाम कुबूलवाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस बार लड़की को शादी के मंडप से उठाया गया और फिर उसे मुसलमान बनाया गया है। रविवार को यह घटना पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आई है। घटना उसी सिंध प्रांत की है जहां पर अक्‍सर लड़कियों के अपहरण और फिर उनके जबरन निकाह की खबरें आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही सिंध के जैकोबाबाद में एक नाबालिग लड़की महक कुमारी के अपहरण और फिर जबरन धर्मांतरण के बाद हिंदू समुदाय की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया था।

जबरन कराई गई मुसलमान लड़के से शादी

जबरन कराई गई मुसलमान लड़के से शादी

सिंध के मटियारी जिले में आने वाले हाला में 24 साल की हिंदू महिला भारती बाई की शादी हो रही थी। बताया जा रहा है कि भारती को स्‍थानीय पुलिस की देखरेख में अगवा किया गया है। मटियारी जिला, कराची से 215 किलोमीटर दूर है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारती को जबरन इस्‍लाम कुबूलवाया गया है और फिर एक मुसलमान व्‍यक्ति के साथ उसकी शादी करा दी गई। भारती की शादी हाला के एक हिंदू व्‍यक्ति से होने वाली थी जिस समय कुछ उपद्रवी शादी वाली जगह पर दाखिल हो गए और उसका अपहरण करके ले गए।

भारती का नया नाम बुशरा

भारती का नया नाम बुशरा

शादी के बाद भारती का नया नाम बुशरा है। भारती के पिता किशोर दास ने बताया कि उनकी बेटी की शादी की रस्‍में चल रही थीं। इसी बीत किडनैपर जिसका नाम शाहरुख गुल था, काफी सारे लोगों के साथ आया और उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। इसके बाद भारती की कुछ तस्‍वीरें सामने आईं जिसमें कुछ डॉक्‍यूमेंट्स भी थे। इन्‍हें देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारती को जबरन इस्‍लाम कुबूलवाया गया है। डॉक्‍यूमेंट्स के मुताबिक एक दिसंबर 2019 को भारती का धर्मांतरण कराया गया और उसे इस्‍लाम को अपनाने पर मजबूर किया गया। भारती और शाहरुख गुल की शादी की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

कराची में कुबूलवाया गया इस्‍लाम

कराची में कुबूलवाया गया इस्‍लाम

कराची के अल्‍लामा मोहम्‍मद युसूफ बनौरी टाउन के जमीयत उल-उलूम इस्‍लामिया में उसका धर्मांतरण कराया गया है। यहीं से मुफ्ती अबु बकर सईद उर रहमान की तरफ से धर्मांतरण किया गया और वही इसके गवाह के तौर पर शामिल है। भारती के राष्‍ट्रीय पहचान पत्र को डॉक्‍यूमेंट्स में जोड़ा गया है और इसमें उसका स्‍थायी पता हाला बताया गया है। हालांकि उसका अस्‍थायी पता कराची में गुलशन इकबाल एरिया है। इसे ही उसका वर्तमान निवास स्‍थल माना गया है। मैरिज सर्टिफिकेट और निकाह के डॉक्‍यूमेंट्स के मुताबिक शाहरुख भी हाला का रहने वाला है और उसकी उम्र भी 24 साल है। उसके पिता का नाम निसार अहमद है।

50 लड़कियों का अपहरण

50 लड़कियों का अपहरण

भारती के परिवार ने अपनी बेटी की वापसी की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ कहा जा रहा हैकि भारती ने इस घटना से एक माह पहले इस्‍लाम अपना लिया था। उसके माता-पिता को जब इसका पता लगा तो उन्‍होंने जबरन उसकी शादी एक हिंदू लड़के से कराने की कोशिश की। दावा किया जा रहा है कि इस खबर के बाद शाहरुख पुलिस के पास गया और उसने कहा कि भारती उसकी पत्‍नी है। उसके माता-पिता गैरकानूनी तौर पर उसकी शादी हिंदू लड़की से करा रहे हैं। हिंदू समुदाय के एक प्रतिनिधि की मानें तो पिछले कुछ वर्षों में 50 लड़कियों को अपहरण करके ले जाया गया और फिर उन्‍हें जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+