Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तनाव के बीच पाकिस्तान ने सभी उड़ानों के संचालन पर लगाई रोक,कराची में ब्लैकआउट

पाकिस्तान ने सभी उड़ानों के संचालन पर लगाई रोक,कराची में ब्लैकआउट

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनती जा रही है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां स्थित बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई है।

Pakistan announced complete closure of flight operations for all domestic and international airlines across Pakistan till further orders.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार तनाव की स्थिति देखते हुए पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने अगले आदेश तक देश भर में सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए उड़ान संचालन बंद करने का आदेश दिया है।

 कराची में ब्लैकआउट

कराची में ब्लैकआउट

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान में रात में फाइटर जेट मंडरा रहे हैं। पाकिस्तन के पत्रकार ने ट्वीट कर लिखा कि कराची में सभी एसएचओ को रात में ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया गया है। शहर में कई जगहों की बिजली कट कर दी गई है। कराची में टोटल ब्लैकआउट है। वहीं ट्वीट कर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने पाक आर्मी चीफ के हवाले से लिखा कि भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बना रहा है। इस खतरे को भांपते हुए कराची में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

 पीएम मोदी ने दी सेना को छूट

पीएम मोदी ने दी सेना को छूट

वहीं पाकिस्तान के रूख को देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल, थल और वायु सेना के प्रमुखों से लंबी मुलाकात की और पीएम ने उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी दे दी है। वहीं बुधवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के फाइटर प्लेन F16 को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान भारतीय वायुसेना के लापता विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े गए। पाकिस्तानी ने अभिनंदन का वीडियो भी जारी किया, जिसे लेकर पाकिस्तान आलोचनाओं से घिर गया है।

समझौता एक्सप्रेस की रद्द

समझौता एक्सप्रेस की रद्द

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। बौखलाए पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को रोक दिया है। जहां पाकिस्तान ने इसे रद्द करने की घोषणा की तो वहीं भारत ने इस ट्रेन को ना रद्द करने का फैसला किया था। वहीं, पाक के इस फैसले के बाद अटारी बॉर्डर पर 27 यात्री फंस गए हैं।

पाकिस्तानी वायु सेना की हिमाकत

पाकिस्तानी वायु सेना की हिमाकत

उधर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी वायु सेना ने गुरुवार को एक बार फिर भारतीय वायु सेना का उल्लंघन करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते उन्हें वापस भागना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने करमारा से भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया। पाकिस्तानी वायु सेना के विमानों को मेंढर की तरफ से भागना पड़ा।

पाकिस्तान के कब्जे में पायलट

पाकिस्तान के कब्जे में पायलट

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। फिलहाल भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि, एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तानी सेना के कब्जें में हैं। भारत मिग के पायलट अभिनंदन की रिहाई की कोशिशें कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+