युद्ध की आशंका के बीच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान

इस्लामाबाद/लाहौर। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी क्षेत्रों में उड़ान भरी।

pakistan

पाकिस्तान के मीडिया के मुताबिक यह माना जा रहा है कि ​यहां की वायुसेना ने यह उड़ान युद्ध की तैयारी के मद्देनजर भरी है। माना जा रहा है कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसके लिए पाकिस्तान पहले से तैयार हो जाए। इसी के चलते पाकिस्तान की सेना ने अपनी तैयारी शुरु कर दी हैं।

पाकिस्तान की वायुसेना के विमानों ने ऐसे समय में आसमान में उड़ान भरी है। जब भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खट्टास आ गई हैं। भारतीय सेना ने उरी में हुए आतंकी हमले में अपने 18 जवानों को खो दिया है।

वहीं इन विमानों के उड़ान भरने पर इंटर स्टेट पब्लिक रिलेशन और पाकिस्तान एयर फोर्स मीडिया के निदेशालय ने चुप्पी साध रखी है।

डॉन से बातचीत करते हुए एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से हमने अपनी चौकसी को बढ़ा दिया है। पर उन्होंने भी अपने सैन्य अभ्यास से संबंधित जानकारी देने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सैन्य अभ्यास के बारे में जानकारी आने वाले समय में पाकिस्तान सेना जारी करेगी।

आपको बताते चलें कि पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान के निजी समाचार चैनलों के मुताबिक ऐसा पाकिस्तान ने भारत की तरह से होने वाली कार्रवाई को जवाब देने के लिए किया था।

पाकिस्तान की वायुसेना के मुताबिक हम ऐसे अभ्यास हर पांच साल में करते हैं। पर अचानक इतनी बड़े इंतजाम के साथ यह तैयारी करना अपने आप में संशय पैदा करता है। ऐसी तैयारी युद्ध से कई महीनों पहले से की जाती हैं।

पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में एयरस्पेस बंद होने से ​इस्लामाबाद से ​गिलगिट और शकरुदू के लिए जाने वाली सभी विमान सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में यह एयरस्पेस 21, 22 और 24 सितंबर को बद रहेंगे। बताया जा रहा है कि यहां पर पाकिस्तानी वायुसेना यहां पर सैन्य अभ्यास करेगी।

पाकिस्तान की एयरफोर्स ने काला शाह काकू और शेखपुरा/गुंजारवाला के एम-1 और एम-2 मोटोरवेस को बंद कर दिया था। इस दौरान नेशनल हाइवे एंड मोटोरवे पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा था कि कंस्ट्रक्शन काम के कारण यह हाइवे बंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+