Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनाथ इस्‍लामाबाद में और नवाज ने छेड़ा कश्‍मीर का राग

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्‍लामाबाद में सार्क सम्‍मेलन के शुरू होने से पहले फिर कश्‍मीर का राग छेड़ दिया है। नवाज ने कहा है कि कश्‍मीर भारत का आतंरिक मसला नहीं है।

nawaz-sharif-kashmir

नवाज ने कश्‍मीर में इन दिनों मौजूद हालातों को अप्रत्‍यक्ष तौर पर आजादी का आंदोलन करार दिया। उन्‍होंने कहा 'कश्‍मीर में आजादी के आंदोलन की नई लहर' शुरू हो गई है। ऐसे में यह भारत का मसला नहीं रह गया है।

नवाज ने यह बात उस समय कही जब वह‍ विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित पाकिस्तानी राजदूतों के तीन दिनों तक चले सम्मेलन के अंतिम दिन पर उन्‍हें संबोधित कर रहे थे।

नवाज ने राजदूतों से अपील भी की कि वे दुनिया के सामने इस बात को पुरजोर तरीके से रखें कि कश्‍मीर का आंदोलन अब यहां की तीसरी पीढ़ी के खून में भी दौड़ने लगा है।

नवाज ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार विवाद का हल और कश्मीर के लोगों कीआकांक्षाएं पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार है।

पीएम नवाज ने हिजबुल कमांडर बुरहानी वानी के मौत के बाद मौजूद हालातों पर कहा कि दुनिया ने आठ जुलाई के बाद से सामने आया आंदोलन का एक नया रंग देख लिया है।

आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस समय इस्‍लामाबाद में हैं और भारत की ओर से यहां पर कश्‍मीर का मुद्दा नहीं उठाया जाएगा। गृहमंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक कश्‍मीर भारत का आंतरिक मसला है।

आठ जुलाई को कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर बुरहान वानी मारा गया था। इसके बाद से ही घाटी में हिंसा जारी है और अब तक करीब 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+