बलूचिस्तान में पाक सेना ने की गोलीबारी, बरसाए बम
नई दिल्ली। बलोच रिपब्लिकन पार्टी के प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुग्ती ने कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने मांड बलूचिस्तान के गोबर्ड इलाके में सैन्य कार्रवाई की और कई लोगों का अपहरण किया।

बुग्ती ने जानकारी दी कि पाकिस्तान के सशस्त्र सुरक्षाबलों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक बेकसूर बलोच की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने छत्तर,शेरानी, होटी और नसीराबाद से सटे हुए इलाकों में सैनिक कार्रवाई की है।
बुग्ती ने कहा कि जिस इलाके में बलोच नागरिक की मौत हुई है वहां हेलिकॉप्टरों ने अंधाधुंध बमबाजी की है।












Click it and Unblock the Notifications