बिल्ली की मौत पर महिला ने मांगा ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा, कहा- जेल जाए डॉक्टर
महिला ने एक पशु चिकित्सक से ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में महिला ने एक पशु चिकित्सक पर मुकदमा कर ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। चिकित्सक पर आरोप लगाया गया है कि उसकी लापरवाही के कारण दो माह की बिल्ली की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पेशे से वकील सुनदस हुरैन ने बताया कि वो अपनी बिल्ली को सामान्य जांच के लिए डॉक्टर फैसल खान के पास ले गई थी।
बकौल सुनदस उनकी बिल्ली को भर्ती कर लिया गया और कहा गया कि वो अगले दिन आएं।

बीमार हो गई बिल्ली
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक सुनदस ने बिल्ली को अपने घर लाईं लेकिन वो शाम को फिर से बीमार हो गई। बिल्ली को दूसरे डॉक्टर के पास ले गईं जहां उसकी मौत हो गई।
सुनदस के अनुसार उन्होंने दूसरे डॉक्टर राणा को दिखाया। जिन्होंने यह बताया कि बिल्ली को कम तापमान में रखा गया था। बिल्ली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत ज्यादा ठंड में रहने, पानी और खाने की कमी बताई गई है।
सुनदस ने डॉक्टर खान और उनके एक कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 2.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपए के मुआवजे की मांग की है। सुनदस ने यह मांग भी की है कि दोनों को जेल भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications