PAK के चीफ जस्टिस ने आतंकवाद पर खोली पाकिस्तान की पोल
इस्लामाबाद। अपनी सरजमीं पर आतंकवाद का अड्डा होने की बात को हमेशा से नकारते आ रहे पाकिस्तान की पोल खुल गई। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने कहा कि कि वहां की कुछ राजनीतिक पार्टियां आतंकवाद का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने पार्टियों को कड़ी फटकार लगाई।

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस के इस बयान से भारत के उस दावे में और दम आ गया है जिसमें अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान में आतंकवाद की पनाह होने की बात कही गई थी।
'आतंकवाद को मिल रहा है आंतरिक संरक्षण'
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चीफ जस्टिस अनवर जहीर जामली ने कहा, 'यह बेहद निराशाजनक है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए आतंकियों का साथ दे रही हैं। आतंकी वकीलों और जजों को डराने के लिए कोर्ट को निशाना बनाते हैं।' उन्होंने कहा कि आतंकवाद को पाकिस्तान में आंतरिक संरक्षण मिल रहा है।
उन्होंने अपील की कि विभिन्न संस्थाओं को सही ढंग से काम करना चाहिए ताकि देश में स्थिरता आए। जामली ने कहा, 'एक-दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप किए बिना सभी संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र में सही ढंग से काम करना चाहिए।'
उरी हमले में भी पाक का कनेक्शन
बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मिल रहे हैं। मारे गए आतंकियों के पास मिले हथियार पाकिस्तान में बने हैं। साथ ही उनके पास कुछ और सामान भी मिला है। भारत ने पाकिस्तान से हमले को लेकर आपत्ति भी जताई है लेकिन वहां की सरकार और सेना ने इसे भारत की साजिश करार दिया। हमले में 18 जवान शहीद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications