Pak Army का बुरा वक्त शुरू! भारत से तनाव के बीच बलोच विद्रोहियों का अटैक, जानें कैसे 6 जवान मारे गए?
Pak Army Attacked in Balochistan: पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारत को परणामु बम और गिदड़ भभ्की दे रहा था। भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा स्थिति एक बार फिर गंभीर संकट में घिर गई है। बलूचिस्तान प्रांत के गेश्तरी इलाके में बलोच विद्रोहियों द्वारा किया गया ताजा हमला पाकिस्तान सेना के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है।
इस हमले में सेना के वरिष्ठ अधिकारी तारिक इमरान समेत कुल छह सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घटना के बाद से पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व, विशेषकर सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर भारी मानसिक दबाव बताया जा रहा है।

Pak Army Attacked: कैसे हुआ हमला?
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह हमला अमीर पोस्ट और अली खान बेस के बीच उस समय हुआ जब पाकिस्तानी सेना का एक वाहन नियमित गश्त पर था। बलूच विद्रोहियों ने सड़क किनारे IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया।
खबरों के मुताबिक ये धमाका इतना तेज था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह सैनिकों की मौत हो गई। मारे गए सैनिकों में SOC के वरिष्ठ अधिकारी तारिक इमरान के अलावा नायक आसिफ, सूबेदार फारूक, नायक मशकूर, सिपाही वाजिद और सिपाही काशिफ शामिल हैं सभी 135 वीं वॉरियर्स यूनिट से संबंधित थे।
Pak Army Attacked in Balochistan: पाकिस्तान लगातार बन रहा BLA का निशाना
पाकिस्तान में बलूच विद्रोही संगठन, खासकर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA), पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बना रहे हैं। बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विद्रोह और अलगाववादी आंदोलनों का केंद्र बना हुआ है, और यहां सुरक्षा बलों पर होने वाले हमले अब आम हो चले हैं।
इससे पहले मार्च 2025 में भी BLA ने एक बड़ा हमला किया था। क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस नाम की यात्री ट्रेन को विद्रोहियों ने बीच रास्ते में हाइजैक कर लिया था। इस हमले में 18 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, जबकि 26 बंधक यात्रियों की भी मौत हो गई थी।
इसमें पाक सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 33 विद्रोहियों को मार गिराने और लगभग 300 यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाने का दावा किया गया था। लेकिन यह हमला इतना बड़ा और संगठित था कि उसने पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की नींव हिला दी थी।
BLA का बढ़ रहा पाकिस्तान में साख
बलूच लिब्रेशन आर्मी और कई संगठन बलूचिस्तान में अपने क्षेत्र के लिए कई दशकों से लड़ रही है। इनका मानना है कि पाकिस्तान सरकार उनके क्षेत्र (बलूचिस्तान) के संसाधनों का दोहन करती आई है और बलोच लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं देती है। BLA का दावा है कि पाकिस्तान सरकार हमेशा बलूच लोगों के प्रति दुर्व्यवहार करती आई है और उनका संगठन इसी के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बलूच जनता लंबे समय से पाकिस्तान से राजनीतिक स्वायत्तता, संसाधनों पर अधिकार और मानवाधिकारों की रक्षा की मांग कर रही है। उनकी इस मांग को पाकिस्तान तानाशाही रवैये से दबाने की कोशिश करता रहा है। बलूचिस्तान में जिस तरह से विद्रोही गतिविधियां बढ़ रही हैं ये पाकिस्तान के लिए एक गंभीर आंतरिक खतरा बन चुका है।
जहां एक ओर पाकिस्तान बार-बार अपने परमाणु ताकतों से भारत को धमकी देता रहता है वहीं दूसरी ओर उसके अपने ही प्रांत में विद्रोही ताकतें उसके सुरक्षा बलों को बार-बार चुनौती दे रही हैं। आने वाले समय में यह संघर्ष और गहराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications