लाल शहबाज कलंदर दरगाह पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तानी की बड़ी कार्रवाई, 25 आतंकवादी मार गिराए

पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के सेहवान में स्थित लाल शहबाज कलंदर की दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान ने पूरे देश भर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेहवान। पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के सेहवान में स्थित लाल शहबाज कलंदर की दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान ने पूरे देश भर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आतंकवादियों को मार गिराया है।

शहबाज कलंदर दरगाह पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तानी की बड़ी कार्रवाई, 25 आतंकवादी मार गिराए

गुरुवार को एक आतंकी हमले में लाल शहबाज कलंदर दरगाह में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी और 150 लोग घायल हो गए थे। आतंकी हमले में मरने वालों में 20 बच्‍चे भी शामिल थे। इस आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी आतंकी समूह इस्‍लामिक स्‍टेट ने ली है। आपको बताते चलें कि तीन दिनों के भीतर पाकिस्‍तान में यह तीसरा आतंकी हमला है। आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसियां पहले ही इनपुट जारी कर चुकी थी।

शहबाज कलंदर दरगाह पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तानी की बड़ी कार्रवाई, 25 आतंकवादी मार गिराए

पाकिस्‍तान सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद फेडरल और प्रोविंशियल कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरे देश भर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर चुकी हैं। साथ ही देश के अलग-अलग शहरों से संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पाकिस्‍तान की न्‍यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक आने वाले दिनों तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।

शहबाज कलंदर दरगाह पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तानी की बड़ी कार्रवाई, 25 आतंकवादी मार गिराए

पैरामिलिट्री रेंजर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिर्फ सिंध प्रांत में कार्रवाई करते हुए 18 आतंकियों को मार डाला गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने 11 आतंकियों के ख्‍याबर पखतुंख्‍वाह में मारे जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा तीन आतंकियों को पेशावर के रेग्‍गी क्षेत्र में सर्च और स्‍ट्राइक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक चार आतंकवादियों को सुरक्षा बलों के संग मुठभेड़ में मार गिराया गया।

शहबाज कलंदर दरगाह पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तानी की बड़ी कार्रवाई, 25 आतंकवादी मार गिराए

लाल शहबाज कलंदर दरगाह में जिस समय हमला हुआ उस समय वहां पर बड़ी संख्‍या में बच्‍चे भी मौजूद थे जिसमें 20 से ज्‍यादा बच्‍चों की जान जा चुकी है। मशहूर लाह शहबाज कलंदर दरगाह में बम विस्‍फोट के बाद हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था।

शहबाज कलंदर दरगाह पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तानी की बड़ी कार्रवाई, 25 आतंकवादी मार गिराए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+