ओबामा के निमंत्रण पर होगी मोदी और शरीफ की मीटिंग!
इस्लामाबाद। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले माह यानी मार्च में वाशिंगटन में मिलेंगे। पाकिस्तान के न्यूजपेपर द डॉन ने इस बाबत एक खबर प्रकाशित की है।

राष्ट्रपति ओबामा ने किया इनवाइट
द डॉन का दावा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस इनवाइट को स्वीकार कर लिया है कि जिसमें उन्होंने दोनों ने न्यूक्लियर समिट में शामिल होने का अनुरोध किया था। यह समिट 31 मार्च और एक अप्रैल को वाशिंगटन में होगी।
'ज्यादा कयास न लगाएं'
पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात की संभावना काफी प्रबल है और दोनों की मुलाकात हो सकता है।
17 वर्ष बाद नवाज को कारगिल का पछतावा
इस अधिकारी के मुताबिक लेकिन दुनिया को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत का इतिहास मालूम है और ऐसे में मुलाकात होने तक ज्यादा कयास नहीं लगाने चाहिए।
भारत पाक के लिए पहला मौका
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2010 से इस न्यूक्लियर समिट की शुरुआत की है। यह पहला मौका है जब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों का इस सम्मेलन के लिए ओबामा की ओर से निमंत्रण भेजा गया है।
शरीफ ने माना पठानकोट से हुए रिश्ते प्रभावित
इस सम्मेलन का मकसद आतंकियों को न्यूक्लियर वेंपेंस से दूर रखना और दुनिया के सभी नेताओं को इस मकसद की सफलता के लिए एक मंच पर इकट्ठा करना है।
अमेरिका की चिंता
पहली न्यूक्लियर समिट 12 और 13 अप्रैल 2010 को वाशिंगटन में हुई थी। आपको बता दें कि अमेरिका हमेशा से ही पाकिस्तान और भारत के बढ़ते परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित रहा है।
पिछले दिनों एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से बयान दिया गया था कि जिस तरह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है वह वाकई परेशान करने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications