ओबामा ने कहा कभी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भविष्यवाणी की है और कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप कभी भी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं।

ओबामा के मुताबिक उन्हें अमेरिका के लोगों पर पूरा भरोसा है और वे ट्रंप को इस जिम्मेदारी के लिए न चुनकर एक समझदारी भरा फैसला लेंगे।
ओबामा के मुताबिक व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर कभी नहीं चुने जाएंगे। ओबामा ने रीयल एस्टेट से जुड़े ट्रंप की उनके बयानों के लिए जमकर आलोचना की।
ओबामा कैलिफोर्निया में थे जहां उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। ओबामा के मुताबिक इसकी वजह है अमेरिकी नागरिक जिन पर उन्हें बहुत भरोसा है। ओबामा सोचते हैं कि राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी एक गंभीर काम है।
ओबामा 10 साउथ-ईस्ट एशियन नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं। ओबामा के मुताबिक यह कोई टॉक शो या रीयलिटी शो करने जैसा नहीं है। यह मार्केटिंग नहीं है।
यह कठिन है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग काफी समझदार हैं। और मेरा मानना है कि अंत में वे समझदारी भरा फैसला करेंगे।
आपको बता दें कि ट्रंप कई बार राष्ट्रपति ओबामा पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर चुके हैं। वहीं कई सर्वे के नतीजों में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए रिपब्लिकन कैंडीडेट्स में ट्रंप काफी आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications