पीएम नवाज के बाद सेना प्रमुख जनरल शरीफ ने की कश्मीर की बात
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने अब प्रधानमंत्री के सुरों में सुर मिलाते हुए कश्मीर के हालातों की निंदा की है। उन्होंने, नवाज की ही तरह कहा है कि दुनिया कश्मीरियों की इच्छा और उनके संघर्ष को स्वीकार करे।

जनरल शरीफ का कहना था कि वैश्विक समुदाय कश्मीर समस्या के हल और क्षेत्र में लंबे अरसे से चल रहे तनाव को कम करने में मदद करे ताकि क्षेत्र में शांति हो।
पाकिस्तान की सेना की ओर से बताया गया कि बुधवार को जनरल शरीफ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है और इसी मीटिंग में जनरल शरीफ ने यह बात कही।
शरीफ ने भारतीय सेना के हाथों कश्मीरियों की मौत की निंदा करते हुए कहा कि दुनिया कश्मीरियों की आजादी की इच्छा का आदर करे और उनकी कोशिशों को सम्मान दे।
कश्मीर में शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमें अब तक 36 लोग मारे जा चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा ने लोधी भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडियन आर्मी कश्मीरियों को कुचल रही है।
हालांकि सम्मेलन में भारतीय राजदूत सैयद अकबरउद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत उपयोग करने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications