मिस्‍टर प्रेसीडेंट ओबामा, पाक में बैन नहीं जेयूडी और हक्‍कानी

इस्लामाबाद। अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका की ओर से पाकिस्‍तान की धमकी दी गई है कि अगर उसने अफगानिस्‍तान और अमेरिका के ट्रूप्‍स पर हमला करने वाले आतंकियों को पर कार्रवाई नहीं की तो उसे मिलने वाली 300 मिलियन डॉलर की मदद रोक दी जाएगी। अब शायद अमेरिका और राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के लिए पाक में सामने आतंकी संगठनों की लिस्‍ट बतौर सुबूत काफी होगी।

nawaz-sharif-barack-obama

इस लिस्‍ट में जमात उद दावा यानी जेयूडी और हक्‍कानी नेटवर्क पर कोई भी बैन नहीं है। पाक में बैन 60 संगठनों की ऑफिशियल लिस्‍ट के अनुसार मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात- उद- दावा (जेयूडी) और अफगानिस्तान के खतरनाक हक्कानी नेटवर्क को पाक में बैन नहीं किया गया है।

हां, सरकार ने जेयूडी को उन संगठनों की लिस्‍ट में रखा है जिन पर करीबी नजर रखी जा रही है। यानी अगर संगठन को आतंकवाद को बढ़ावा देने का दोषी पाया गया तो उस पर रोक लगायी जा सकती है।

यूनाइटेड नेशंस के अनुसार जेयूडी एक आतंकवादी संगठन है। वहीं इसके चीफ हाफिज सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है।

अल- कायदा से जुड़ा खतरनाक संगठन हक्कानी नेटवर्क भी प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल नहीं है। हक्कानी नेटवर्क पर अफगानिस्तान में पश्चिम और भारत के हितों के खिलाफ हमले का आरोप है। इनमें काबुल में 2008 में भारतीय मिशन पर हमला भी शामिल है।

लिस्‍ट के अनुसार पाक ने 60 संगठनों को आतंकवाद में शामिल होने पर बैन किया गया है। लिस्‍ट के अनुसार लश्कर-ए -तैयबा 39वें नंबर पर है जबकि जैश- ए-मुहम्मद 29वें स्थान पर है।वहीं अल कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे प्रमुख आतंकवादी संगठन भी इस सूची में शामिल हैं।

भारतीय संसद पर हमले के बाद 14 जनवरी 2002 को लश्कर- ए- तैयबा तथा जैश- ए- मुहम्मद पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लिस्‍ट में जेयूडी अकेला ऐसा समूह है जो आधिकारिक निगरानी के तहत है। इसका मुखिया हाफिज सईद भारत के साथ पाकिस्तान सरकार की किसी भी शांति पहल का विरोध करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+