मशहूर अफगान गर्ल शराबत बीबी पाक पुलिस की हिरासत में
अफगान युद्ध की पहचान बनी शराबत बीबी पाकिस्तान पुलिस की हिरासत में।
इस्लामाबाद। दिसंबर 1984 को नेशनल जियोग्राफिक की मैगजीन पर एक लड़की कवर पेज पर आई थी। आते ही उस लड़की ने दुनिया में हंगामा मचा दिया था। इस लड़की को 'अफगान युद्ध की मोनालिसा' तक कहा गया। अब यही लड़की पुलिस की हिरासत में है और इस लड़की को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है।

क्यों गिरफ्तार हुई अफगान गर्ल
इस लड़की का नाम शराबत बीबी है और इसे पेशावर में पाक की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने भ्रष्टाचार के चलते गिरफ्तार किया है।
बीबी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है और उसे कंप्यूटराइज्ड नेशनल आईडेंटीटी कार्ड में धोखाधड़ी की वजह से गिरफ्तार किया गया है।
बीबी के पास अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों देशों की नागरिकता था। उसके पास से दोनों ही देश के आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।
कौन है शराबत बीबी
शराबत 12 वर्ष की थी जब उसे पाक में पेशावर स्थित नासिर बाग रिफ्यूजी कैंप में फोटोग्राफर स्टीव मैकेरे ने देखा था। स्टीव ने बीबी की फोटो क्लिक की। सोवियत युद्ध के दौरान बीबी की फोटो अफगान रिफ्यूजी की पहचान बनकर उभरी।
नेशनल जियोग्राफिक ने एक डॉक्यूमेंट्री भी उस पर बनाई और इसे 'मोना लीसा ऑफ अफगान वॉर' टाइटल दिया। कई वर्षों तक वह गायब रही और किसी को उसके बारे में कुछ नहीं मालूम था।
वर्ष 2002 में मैगजीन ने फिर से उसे तलाश लिया था। उसके परिवार ने एक बार फिर स्टीव को उसकी फोटोग्राफ क्लिक करने की मंजूरी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications