पत्‍नी कुलसुम को आया कार्डियक अरेस्‍ट, लंदन रवाना हुए नवाज शरीफ, अथॉरिटीज को डर अब नहीं आएंगे वापस पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पत्‍नी कुलसुम नवाज को कार्डियक अरेस्‍ट आने के बाद लंदन रवाना हो गए हैं। नवाज के साथ उनकी बेटी मरियम भी गई हैं। नवाज का नाम देश की भ्रष्‍टाचार विरोधी संस्‍था की एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट (ईसीएल) में था और इसके बाद भी वह लंदन रवाना हो गए हैं।

लाहौर। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पत्‍नी कुलसुम नवाज को कार्डियक अरेस्‍ट आने के बाद लंदन रवाना हो गए हैं। नवाज के साथ उनकी बेटी मरियम भी गई हैं। नवाज का नाम देश की भ्रष्‍टाचार विरोधी संस्‍था की एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट (ईसीएल) में था और इसके बाद भी वह लंदन रवाना हो गए हैं। अब इस संस्‍था को डर है कि नवाज कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्‍टाचार विरोधी केसेज का सामना करने के लिए शायद ही पाकिस्‍तान लौटें।

nawaz-sharif

बेटी ने किया अगले हफ्ते वापस लौटने का ट्वीट

लंदन रवाना होने से पहले मरियम ने ट्वीट किया, 'हम अगले हफ्ते वापस आएंगे। अम्‍मी को गले लगाना और उनसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।' कुलसुम का गले का कैंसर है और लंदन में उनका इलाज चल रहा है। पाकिस्‍तान की कार्यवाहक सरकार ने न तो नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (नैब) के उस अनुरोध को स्‍वीकार किया और न ही उसे खारिज किया, जिसमें नवाज के परिवार को ईसीएल में डालने की बात थी। पाकिस्‍तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से कहा गया है, 'पाकिस्‍तान की कार्यवाहक सरकार यह फैसला नहीं कर पाई कि नैब के इस अनुरोध को माना जाए या नहीं।'

कोर्ट में भ्रष्‍टाचार के तीन केस

पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-एन के पूर्व मुखिया नवाज शरीफ और उनके बच्‍चों के साथ उनके दामाद इस समय पाकिस्‍तान में भ्रष्‍टाचार से जुड़े तीन मामलों का सामना कर रहे हैं। इन पर मनी लॉन्ड्रिं और विदेशों में गैर-कानूनी प्रॉपर्टी रखने का आरोप है। ट्रायल इस समय आखिरी चरण में है और सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि केस को 10 जुलाई तक खत्‍म करे। नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के केस पनामा पेपर्स से जुड़े हें। जुलाई 2017 में नवाज को इसके चलते ही अपना प्रधानमंत्री का पद खोना पड़ गया था। शरीफ ने शिकायत की थी उनका ट्रायल सही तरीके से नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+