भारत सीमा पर गोलीबारी रोके वर्ना हम माफ नहीं करेंगे: नवाज शरीफ
नवाज शरीफ ने कहा बर्दाश्त की भी एक हद होती है।
पाकिस्तान। भारत-पाक बॉर्डर पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सीजफायर का उल्लंघन नहीं रुका तो हम भी भारत को बिना सजा दिए नहीं छोडे़ंगे।

पिछले कुछ समय से सीमापर लगातार हो रही गोलीबारी की जिम्मेदारी भारत के सिर मढ़ते हुए पाक प्रधानमंत्री ने इसके अंजाम भुगतने की बात कही है।
रेडियो पाकिस्तान पर अपने एक संबोधन में नवाज शरीफ ने ये बाते कहीं। नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अमन को पसंद करने वाला मुल्क है और उसने बर्दाश्त करने की हद तक बर्दाश्त किया है।
नवाज ने कहा कि अगर इसी तरह से भारत लगातार सीजफायर उल्लंघन जारी रखेगा तो फिर उसको सजा दिए बिना नहीं छोड़ा जाएगा।
नवाज बोले, पाकिस्तान अमनपसंद मुल्क है
पाक के पीएम ने कहा कि अमन का तरफदार होने के चलते पाक ने हर मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने में यकीन रखता है। शरीफ ने कहा कि उन्होंने तो भारत से बातचीत के जरिए ही हर मामले का हल चाहा है लेकिन भारत ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जिम्मेदारी और दक्षिण एशिया में अमन की एहमियत को समझता है इसीलिए हम शांति और स्थायित्व चाहते हैं।
पाक पीएम ने कहा कि हम शांति के लिए हर कोशिश करते रहेंगे लेकिन इसे हमारी कमजोरी कतई ना समझा जाए। शरीफ ने कहा कि भारत को बॉर्डर पर गोलीबारी के ताजा मामलों की जांच करनी चाहिए और उसकी रिपोर्ट को पाकिस्तान के साथ साझा करना चाहिए।
कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर नवाज ने पुराना रुख अपनाते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों के पाकिस्तान हर कदम साथ है और उनकी हर मुमकिन मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत को कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाना नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications