पीएम नवाज ने कहा कोई ताकत कश्‍मीर को समर्थन देने से नहीं रोक सकती

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर से 'के' कार्ड यानी कश्‍मीर मुद्दे को छोड़ दिया है। सोमवार को नवाज ने कहा है कि दुनिया को कोई ताकत पाकिस्‍तान को कश्‍मीरियों के संघर्ष को समर्थन देने से रोक नहीं सकती है।

nawaz-sharif-kashmir.jpg

भारत को बताया गलतफहमी का शिकार

नवाज की मानें तो भारत अगर यह सोचता है कि कश्‍मीर के संघर्ष की लड़ाई को वह आतंकवाद के समकक्ष रख सकता है तो वह गलत सोचता है।

पाक पीएम ने यह बात पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग (एन) की वर्किंग कमेटी की मीटिंग के दौरान कही। रेडियो पाकिस्‍तान ने पीएम नवाज के हवाले से इन बातों को ब्रॉडकास्‍ट किया है।

वानी को बुलाया आजादी का सिपाही

सिर्फ इतना ही नहीं नवाज ने एक बार फिर हिजबुल मुजाहिदीन के जम्‍मू कश्‍मीर कमांडर और आतंकी बुरहान वानी को कश्‍मीर के लोगों के लिए आजादी की लड़ाई लड़ने वाला सिपाही करार दिया है।

इस मीटिंग को संबोधित करते समय नवाज ने कहा कि जो लोग देश की राजनीति को अपने नकरात्‍मक एजेंडे के जरिए प्रभावित करने की कोशिशों में लगे हुए हैं वे कभी सफल नहीं होंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत होने का दावा

नवाज की मानें तो सरकार को सभी चुनौतियों से निबटना होगा चाहे वह आतंकवाद हो या फिर देश में ऊर्जा की कमी। नवाज ने यह भी कहा कि देश की आर्थिक स्थिति प्रभावी राजनीति के चलते मजबूत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+