26/11 पर दिए अपने बयान से पलटे नवाज शरीफ, सेना ने भेजा अल्‍टीमेटम

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों पर दिए अपने बयान से पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब मुकर गए हैं। नवाज का कहना है कि उन्‍होंने इस बारे में जो कुछ भी कहा उसे मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है। नवाज ने दो दिन पहले एक अहम बयान देते हुए कहा था क पाकिस्‍तान में आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

इस्‍लामाबाद। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों पर दिए अपने बयान से पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब मुकर गए हैं। नवाज का कहना है कि उन्‍होंने इस बारे में जो कुछ भी कहा उसे मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है। नवाज ने दो दिन पहले एक अहम बयान देते हुए कहा था क पाकिस्‍तान में आतंकी संगठन सक्रिय हैं और मुंबई जैसे आतंकी हमलों में उनका ही हाथ हैं। नवाज के इस बयान के बाद पाकिस्‍तान की सेना की ओर से मीटिंग हुई है जिसमें उनकी ओर से दिए गए इस बयान पर भी चर्चा की गई है।

nawaz-sharif-mumbai-attacks.jpg

क्‍या कहा था नवाज ने

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने डॉन न्‍यूजपेपर को दिए इंटरव्‍यू में एक अहम बयान दिया था। उन्‍होंने यह बात मानी थी कि 'पाकिस्‍तान में आतंकी संगठन सक्रिय हैं और 'मुंबई में हुए आतंकी हमलों को रोका जा सकता था।' नवाज के इस बयान के बाद से ही वह अपने देश में लोगों के गुस्‍से का शिकार हो गए हैं। पाकिस्‍तान सेना की ओर से उनके इस बयान को 'गलतफहमी पैदा करने वाला' करार दिया गया है और साथ ही उनके इस बयान को राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा माना गया है। नवाज शरीफ के प्रवक्‍ता की ओर से इसका ठीकरा भारतीय मीडिया पर फोड़ दिया गया है। नवाज के प्रवक्‍ता ने कहा है कि पाकिस्‍तान की मीडिया के एक वर्ग ने जानबूझकर या अनजाने में भारतीय मीडिया की ओर से चलाए जा रहे प्रपोगेंडा को न सिर्फ मंजूरी दी है बल्कि तथ्‍यों को बिना जाने समझे आगे बढ़ाया और इससे नवाज के बयान के मायने ही बदल गए। पाक सेना ने प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्‍बासी से नवाज के बयान पर विस्‍तार से बात की है।

पाक को दी नवाज ने नसीहत

शुक्रवार को नवाज शरीफ ने इंटरव्‍यू में कहा था, 'आप उन्‍हें नॉन स्‍टेट एक्‍टर्स बुलाते हैं, क्‍या हमे उन्‍हें बॉर्डर पार करके मुंबई में 150 लोगों की हत्‍या की इजाजत दे देनी चाहिए? नवाज शरीफ ने आगे कहा, 'आप बताइए कि हम अभी तक ट्रायल क्‍यों नहीं पूरा कर पाएं हैं?' इसके साथ ही नवाज शरीफ ने यह भी कहा था कि पाकिस्‍तान ने खुद को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अलग-थलग कर लिया है। उन्‍होंने कहा था कि दुनिया आज तक यह क्‍यों नहीं स्‍वीकार कर पा रही है कि पाकिस्‍तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है। पाकिस्‍तान को ही यह बात समझनी होगी कि आखिर अंतरराष्‍ट्रीय बिरादरी में यह धारणा क्‍यों बनी हुई है। नवाज शरीफ के बयान के बाद भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था उनके बयान ने भारत के पक्ष पर मोहर लगा दी है। वहीं पाक में विपक्षी नेता इमरान खान ने कहा था कि नवाज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+