नवाज ने की ओबामा से भारत दौरे पर कश्‍मीर मुद्दा उठाने की मिन्‍नत

इस्‍लामाबाद। अब यह साफ हो गया है कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के खास मेहमान होंगे। जैसे ही यह खबर इस्‍लामाबाद पहुंची और नवाज के कानों में पड़ी उन्‍होंने भी इसका फायदा उठाने के लिए चाल चल दी। नवाज ने ओबामा ने मिन्‍नत की है जब वह भारत जाएं तो वहां पर कश्‍मीर का मुद्दा उठाना हरगिज न भूलें।

Shraif requested Obama to take up Kashmir issue

ओबामा से हुई फोन पर नवाज की बात

इस खबर को सुनकर पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान को तो मिर्ची लगना लाजिमी ही थी। अपने भारत दौरे की जानकारी देने के लिए बराक ओबामा ने नवाज शरीफ को फोन किया था।

उन्‍हें इस बात की जानकारी ओबामा की ओर से दी गई कि वह जनवरी में भारत दौरे पर जाए रहे हैं। इस दौरान ओबामा ने नवाज से द्विपक्षीय संबंधों और हालातों के बारे में भी जायजा लिया।

पा‍क प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक नवाज ने ओबामा से अनुरोध किया है कि वह भारतीय नेतृत्‍व के सामने कश्‍मीर का मुद्दा जरूरी उठाएं।

पीएम कार्यालय की मानें तो एशिया में शांति और स्‍थायीत्‍व लाने के लिए इस मुद्दे का हल होना बहुत जरूरी है। सिर्फ इतना ही नहीं नवाज ने ओबामा से शिकायती लहजे में यह भी कहा कि भारत की ओर से सीमा पार फायरिंग लगातार जारी है।

ओबामा को याद दिलाया अपना इनवाइट

ओबामा ने शरीफ को जब फोन किया तो शरीफ ने उन्‍हें याद दिलाया कि वह भी जब ओबामा से वर्ष 2013 में वाशिंगटन में मिले थे तो नवाज की ओर से भी उन्‍हें पाक आने का निमंत्रण दिया गया था।

शरीफ ने कहा कि पाक के लोग भविष्‍य में अमेरिका के राष्‍ट्रपति का स्‍वागत करने को बेकरार हैं क्‍योंकि अमेरिका से लोगों की काफी उम्‍मीदें हैं। हालांकि ओबामा ने शरीफ को भरोसा दिलाया है कि वह संभव हो सकेगा तो पाक का दौरा भी आने वाले दिनों में जल्‍द ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+