पाकिस्तानियों ने 2016 में गूगल पर किस भारतीय को सबसे ज्यादा सर्च किया?
गूगल ने बुधवार को लिस्ट जारी कर बताया है कि 2016 में पाकिस्तान मे किसको सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इनमें कई भारतीय नाम हैं।
नई दिल्ली। गूगल ने बुधवार को लिस्ट जारी कर बताया है कि 2016 में किस देश में किसको सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस लिस्ट में पाकिस्तान में किसको सर्च किया गया इसकी भी लिस्ट आई है।

भारत में सोशल मीडिया का एक आभासी किरदार सोनम गुप्ता तीसरा सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला नाम रहा। सोनम गुप्ता के नाम ने कई को चौंकाया है, वहीं पाकिस्तान में भी कई ऐसे नाम रहे जिनको सर्च किया जाना चौंकाने वाला है।
भारत और दुनिया में जो लोग सर्च किए गए उनके बारे में हमने आपको बताया था। इसके लिए आप लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
बात पाकिस्तान की करें तो जो नाम सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, वो है टीवी सीरियल 'बालिका वधू' की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी। भारत से ज्यादा उनको पाकिस्तान में सर्च किया गया।

प्रत्युषा की इस साल 1 अप्रैल को मौत हो गई थी, उन्होंने आत्महत्या की थी। पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप के बाद अगर किसी विदेशी शख्सियत को सर्च किया गया तो वो प्रत्युषा रहीं। ये दोनों देशों में टीवी धारावाहिकों की लोकप्रियता को भी दर्शाता है।
पाक में मौत के बाद सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोग
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनैलिटी में नंबर एक पर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर हुईं और उसके बाद कत्ल कर दी गईं कंदील बलूच हैं।
कंदील के बाद पाकिस्तान में सर्च किए जाने वालों में इस साल कत्ल कर दिए गए मशहूर कव्वाल अमजद साबरी हैं। सबसे ज्यादा सर्च की गई शख्सियतों में तीसरा नाम इस 88 साल की उम्र में गुजर जाने वाले दुनियाभर में मशहूर पाकिस्तान के समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी रहे।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नंबर चार पर हैं। कोक स्टूडियों में आफरीन-आफरीन गाकर मशहूर हुईं मोमिना मुस्तेहसन पांचवे नंबर पर रहीं। ये भी इत्तेफाक है कि पकिस्तान में तीन जो लोग सबसे ज्यादा सर्च किए गए वो अपनी मौत के बाद किए गए।
पाकिस्तानी दुनिया के सबसे बड़े खेल प्रेमी!
पाकिस्तान में टॉप सर्च ट्रेंड की बात करें तो पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया गया वो दूसरे देशों से काफी अलग लगता है। पकिस्तानियों ने साबित किया है कि वो दुनिया में सबसे बड़े खेल प्रेमी हैं।
पाकिस्तान के लोग दुनिया के क्रेजी खेल-प्रेमियों में शामिल हैं ये बात 2016 में पाकिस्तान में टॉप सर्च ट्रेंड से साबित हो रही हैं। पाक में 2016 में सबसे ज्यादा 'क्रिकेट स्कोर' को सर्च किया गया है।
दूसरे नंबर पर पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) जबकि तीसरे नंबर पर पीटीवी स्पोर्ट्स सर्च हुआ। चौथे नंबर पर यूरो 2016 और पांचवे नंबर पर पाक वर्सेज इंग्लैंड सर्च किया गया है।
-
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications