Road Accident: पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, 27 की मौत, 69 घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार रात को एक सड़क हादसे में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। इस सड़क हादसे में कम से 27 की मौत और 69 लोगों के घायल होने की पुष्टी की गई है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार रात को एक सड़क हादसे में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। इस सड़क हादसे में कम से 27 की मौत और 69 लोगों के घायल होने की पुष्टी की गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही बस घाटी में पलट गई है, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है।
सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहम्मद अफजल के मुताबिक, बस में सवार यात्री किसी धार्मिक सभा में शामिल होने के लिए कोहट से रवाना हुए थे। बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो रायविंड जा रहे थे। एसएचओ ने बताया कि घायल हुए 13 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए घटना की एक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को फौरन मेडिकल इलाज और राहत मुहैया कराने का आदेश दिया है।
पाकिस्तान में सड़क हादसे आम घटनाएं हो गई है, जहां ज्यादातर हादसों का कारण लापरवाही से ड्राइविंग और खराब सड़के हैं। इससे पहले अप्रैल 2014 में कल्लार काहर में बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications