जानिए पाकिस्‍तान में इस समय किस जगह पर है Global Terrorist मसूद अजहर

इस्‍लामाबाद। ग्‍लोबल आतंकी (Global Terrorist) मसूद अजहर (Masood Azhar) जो पुलवामा आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड है, इस समय पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में छिपा हुआ है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई ने उसे बहावलपुर से हटाकर इस्‍लामाबाद में सुरक्षित जगह पर भेज दिया है। यूनाइटेड नेशंस (UN) की सिक्‍योरिटी काउंसिल (UNSC) ने एक मई को उसे ग्‍लोबल आतंकी घोषित कर दिया है।

masood-azhar-250

बालाकोट हवाई हमले के बाद बदली गई जगह

भारत सरकार की ओर से मसूद अजहर पर तैयार एक डॉजियर में कहा गया है कि अजहर को 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद बहावलपुर स्थित मरकज सुभान अल्‍लाह में उसके घर में नजरबंद रखा गया था। हाल ही में उसे वहां से हटाकर इस्‍लामाबाद में शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्‍तान ने न सिर्फ अजहर बल्कि उसके रिश्‍तदारों को सुरक्षित जगह पर रखा है। पाक ने यह कदम पुलवामा आतंकी हमले के बाद उठाया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत सरकार की ओर से तैयार डॉजियर के हवाले सूत्रों ने बताया है कि जैश ने न सिर्फ भारतीय सरकार के खिलाफ अपने आतंकी गतिविधियों को तेज किया है बल्कि उसने जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों और नागरिकों को भी निशाना बनाना शुरू किया है। जैश ने अफगान तालिबान के कुछ आतंकियों को भी अपने संगठन में शामिल किया है।

स्विमिंग प्रोजेक्‍ट में भी आतंकी ट्रेनिंग

भारत सरकार के डॉजियर के मुताबिक, 'जैश ने अपने छात्र और धर्मार्थ संगठनों की मदद से आतंकियों की भर्ती का काम शुरू किया था। ताल्‍बा-अल-मुराबितून और अलम रहमत ट्रस्‍ट और उपदेश देने वाली शाखा की मदद से आतंकियों की भर्ती की थी।' जैश की तरफ से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें लोगों से अपील की जाती है कि वे जिहाद की शुरुआत करें। मसूद अजहर ही यह‍ तय करता है कि आतंकियों का कहा भेजा जाएगा और इसमें उसका भाई और जैश का ऑपरेशनल कमांडर, मुफ्ती अब्‍दुल रउफ असगर उसे मदद करता है। इनके निर्देशों और देखरेख में ट्रेनिंग पाए आतंकी जम्‍मू कश्‍मीर में दाखिल होते हैं और आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। मसूज अजहर जैश की ओर से चलाए जा रहे स्विमिंग प्रोजेक्‍ट का भी मुखिया है जिसका नाम 'समुद्री जिहाद' है। इसकी शुरुआत सरल 2018 के मध्‍य में जैश के मरकज सुभानअल्‍लाह में हुई थी जो बहावलपुर में हैं। इस ट्रेनिंग में आतंकियों को बताया जाता है कि उन्‍हें समंदर और पानी से जुड़ी ऑपरेशंस को कैसे अंजाम देना है।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर खबर के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+