आतंकी मसूद अजहर के भाई का कबूलनामा, एयर स्ट्राइक में पूरी तरह तबाह हुआ जैश का ट्रेनिंग कैंप

कबूलनामा:एयर स्ट्राइक में पूरी तरह तबाह हुआ जैश का ट्रेनिंग कैंप

नई दिल्ली। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया। भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक को लेकर पहले तो पाकिस्तान से झूठ बोला, लेकिन अब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई अम्मार ने इसकी पोल खोल दी है।

Masood Azhars Brother Admits IAF Jets Struck Jaish Training Camp in Pak

मसूद अजहर के भाई अम्मार का एक ऑडियो सामने आया है । इस ऑडियो टेप में अम्मार ने स्वीकार किया है कि भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। उसने स्वीकार का किया कि भारतीय वायुसेना ने उसके ठिकाने पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया।

ऑडियो टेप में इस बात को खुलासा हुआ है कि भारती वायुसेना ने उस जगह पर बम गिराए जहां जैश आतंकियों को ट्रेनिंग देता था। इस ऑडियो को पाकिस्तान से निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने ट्वीट किया है। उसने माना कि भारत ने किसी एजेंसी की बिल्डिंग पर हमला नहीं किया या किसी एजेंसी के मुख्यालय पर हमला नहीं किया, लेकिन उन जगहों को निशाना बनाया गया, जहां उनकी मीटिंग होती थी। इन कैंपों में युवाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जाती थी। हालांकि हम इस ऑडियो टेप की सत्यता का दावा नहीं करते हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। वायुसेना ने जैश के ट्रेनिंग कैंपों पर करीब 1000 किलो बम बरसाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+