पाकिस्तान: नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने जेल में बेहतर सुवाधिएं लेने से किया इनकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को भ्रष्टाचार के मामले में कल लाहौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। नवाज शरीफ की बेटी मरियम को रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में रखा गया है। जेल की ओर से उन्हें एसी, टीवी जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन मरियम ने जेल द्वारा दी जाने वाली बेहतर सुविधाओं को लेने से इंकार कर दिया है। मरियम ने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि मुझे जेल के अधीक्षक द्वारा बेहतर सुविधाओं के लिए आवेदन करने की पेशकश की गई थी। उन्होंने आगे लिखा है कि मैंने बिना किसी दवाब के अपनी इच्छा से उन सुविधाओं को लेने से इंकार कर दिया।

 Maryam Nawaz Sharif has issued a statement where she states I was offered to apply for better facilities by the Superintendent of the Jail.
नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को पनामा पेपर्स, लंदन में फ्लैट खरीदने, टैक्स चोरी जैसे के मामलों में अकाउंटबिलिटी कोर्ट ने 6 जुलाई को सजा सुनाई थी। नवाज शरीफ को 10 साल की सजा सुनाई थी जबकि उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट की सजा का ऐलान होने के बाद नवाज शरीफ और मरियम को लाहौर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी दोनों एक ही जेल में बंद हैं, लेकिन उन्हें आपस में मिलने नहीं दिया गया है। हालांकि जेल में नवाज शरीफ को घर से पका हुआ खाना और कपड़े मंगाने की इजाजत दी गई है। शनिवार को नवाज शरीफ ने घर का ही खाना खाया और घर के ही कपड़े पहने । उन्हें परिवार ने मिलने नहीं दिया गया। नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ और रिटायर्ड कैप्टन सफदर को अदियाला जेल के एक ही कंपाउंड में रखा गया है. परिवार के तीनों सदस्य जेल कंपाउंड के तीन अलग-अलग कमरों में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+