'आपको भी PTI में शामिल होना चाहिए', इमरान खान की 'रिहाई' के आदेश पर चीफ जस्टिस पर भड़कीं मरियम नवाज
इमरान खान की 'रिहाई' के आदेश पर मरियम नवाज ने चीफ जस्टिस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको भी पीटीआई में शामिल हो जाना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने 'अवैध' घोषित किया है। इसी के साथ उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट के इस फैसले पर मरियम नवाज भड़क गई हैं। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को पद छोड़कर तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल होने की सलाह दे डाली।
गिरफ्तारी गैर-कानूनी, तुरंत छोड़ने के आदेश
दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 18 से ज्यादा शहरों में हिंसा फैली हुई है। मंगलवार को उनको इस्लामाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार दिया। इसी के साथ उनके फौरन रिहा करने के लिए भी कहा।
चीफ जस्टिस के फैसले पर भड़की मरियम
कोर्ट के आदेश पर पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस साहेब को आज कौमी खजाने के 60 अरब हड़प करने वाली घटना को देखकर बहुत खुशी हुई और इससे भी ज्यादा खुशी उन्हें उस मुजरिम को रिहा करते हुए हुई।
'तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल होना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा कि मुल्क की सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील संस्थाओं पर हमलों के सबसे बड़े जिम्मेदार चीफ जस्टिस हैं, जो एक क्रिमिनल की ढाल बने हुए हैं और मुल्क में लगी आग पर तेल छिड़क रहे हैं। आपको चीफ जस्टिस का पद छोड़कर अपनी सास की तरह तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल होना चाहिए।
कोर्ट में पेश करने का दिया था आदेश
Recommended Video
गुरुवार को दिन भर इमरान खान की गिरफ्तारी की मसला सुप्रीम कोर्ट में गूंजता रहा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते हुए शहबाज शरीफ सरकार को एक घंटे में इमरान खान को अदालत में पेश करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस खान को लेकर अदालत पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications