पाकिस्तान: मरियम नवाज के पति गिरफ्तार, नेता बोलीं- रात को होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ घुसी पुलिस
पाकिस्तान: मरियम नवाज के पति गिरफ्तार, नेता बोलीं- रात को होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ घुसी पुलिस
इस्लामाबाद: नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज (Maryam Nawaz) के पति कैप्टन सफदर एवान ( Safdar Awan) को पाकिस्तान पुलिस (Pakistan police) ने रविवार (18 अक्टूबर) की रात को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी मरियम नवाज ने ट्वीट कर दी है। मरियम नवाज शरीफ के पति सफदर एवान को उस होटल से गिरफ्तार किया, जहां वे कराची में पत्नी मरियम के साथ रह रहे थे। पाकिस्तान पुलिस ने ये गिरफ्तारी पीएम इमरान खान के खिलाफ कराची में हुए विरोधी रैली (Karachi rally) के बाद किया है।
Recommended Video

कराची रैली के बाद मरियम नवाज के पति की गिरफ्तारी
मरियम नवाज ने ट्वीट कर पाकिस्तान पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अवैध तरीके से रात को सोते वक्त होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा और फिर पति को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ संयुक्त विपक्ष ने रविवार (18 अक्टूबर) को दूसरी रैली कराची में निकाली। इस रैली में संयुक्त रूप से 11 विपक्ष पार्टियां शामिल थीं। इसी रैली में इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मरियम नवाज ने जमकर निशाना साधा। कराची की रैली में मरियम नवाज के साथ उनके पति कैप्टन सफदर एवान भी शामिल हुए थे।
मरियम नवाज ने कराची रैली में कहा- इमरान खान जाएंगे जेल
लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए मरियम नवाज ने कहा, नवाज शरीफ फिर से सत्ता में आएंगे और इमरान खान जेल जाएंगे। इमरान खान पर निशाना साधते हुए मरियम नवाज ने कहा, टीवी पर आकर इमरान खान अपनी नाकामी छिपाते हैं। लोगों को कह रहे थे कि- घबराना नहीं है। इमरान खान तो पहली रैली से ही डर गए हैं।
मरियम नवाज ने कहा, इमरान खान का डर उनके चेहरे और हालभाव के साफ झलकता है। उन्होंने कहा, इमरान खान को नवाज शरीफ से सीख लेनी चाहिए।
मरियम नवाज ने कहा, इमरान खान ने लोकतंत्र की कब्र खोदी है। उन्होंने कहा, वाज शरीफ ने कभी भी इमरान खान का नाम नहीं लिया है, इसके लिए इमरान तरसेंगे लेकिन नवाज शरीफ आपका नाम कभी नहीं लेंगे...क्योंकि वो जानते हैं कि ड़ों की लड़ाई में बच्चों की कोई अहमियत नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications