VIDEO: शादी से पहले दूल्हे को हुआ कोरोना, अब अस्पताल के बेड पर रचाई शादी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप लगातार दुनियाभर में कहर ढ़हा रहा है। लाखों लोग इस समय कोरोना संक्रमित हैं। लेकिन अमेरिका में कोरोना भी प्यार को नहीं रोक सका। अमेरिका में शादी से पहले कोरोना से संक्रमित हुए शख्श ने अस्पताल में अपनी मंगेतर से शादी रचाई है। मामला अमेरिका के टेक्सास के सेंट एंटोनियो का है। जहां कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से इलाजरत, इस मरीज ने अस्पताल में अपने मंगेतर से शादी कर ली है। इस जोड़े के लिए अस्पताल के कर्मचारियों ने वार्ड में शादी की व्यवस्था की।

व्यक्ति ने अस्पताल के बिस्तर पर की शादी

व्यक्ति ने अस्पताल के बिस्तर पर की शादी

टेक्सास के के सैन एन्टोनियो में रहने वाले कोरोना संक्रमित कार्लोस मुनिज सैन एंटोनियो के मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पीपुल्स मैग्जीन के अनुसार, फिर भी उन्होंने अपनी मंगेतर ग्रेस से अस्पताल के बिस्तर पर लेटे शादी की। कपल ने 11 अगस्त को अस्पताल के वार्ड में अपनी मंगेतर के साथ शादी की रस्में निभाईं। अस्पताल की शादी में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। 41 वर्षीय कार्लोस ने ग्रेस से शादी की और दोनों पति-पत्नी बन गए।

कार्लोस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई

कार्लोस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई

कार्लोस को कोविड-19 उसी हफ्ते में हुआ, जब उसकी शादी होने वाली थी। वीडियो शेयर करते हुए मेथोडिस्ट हेल्थकेयर सिस्टम ने फेसबुक पर लिखा, ''उनकी हालत गंभीर हो गई है। उनको ईसीएमओ (एक तरह का लाइफ सपोर्ट) में रखा गया है। यही, उनके बचने का आखिरी रास्ता है। डॉक्टरों के मुताबिक, कार्लोस को रिकवर होने में समय लग सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक महीने तक गंभीर बीमार रहने के बाद कार्लोस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

शादी के बाद कार्लोस में पॉजिटिव प्रभाव देखा गया

शादी के बाद कार्लोस में पॉजिटिव प्रभाव देखा गया

दुल्हन ग्रेस ने बताया कि कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि कार्लोस ये जंग हार जाएगा। उसके दोनों फेफड़े ढह गए थे। ग्रेस ने नर्स को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई है इसलिए अस्पताल में शादी का विचार आया। ताकि कार्लोस को प्रोत्साहित किया जा सके। नर्स ने कहा कि शादी के बाद कार्लोस में पॉजिटिव प्रभाव देखा गया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने भी उत्साह से शादी में भाग लिया। सभी नर्स और बाकी स्टाफ ने मिलकर उसकी शादी की तैयारी की और कार्लोस को खुश रखने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+