पाकिस्तान: लाहौर किले में तोड़ी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, आरोपी शख्स गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 17 अगस्त: अफगानिस्तान के बाद अब पाकिस्तान में भी कट्टरपंथियों की करतूत उजागर होने लगी है। पाकिस्तान के लाहौर किले से महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने की खबर सामने आई है। लाहौर किले में तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) के कार्यकर्ता ने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Pakistan: Lahore में तोड़ी Maharaja Ranjit Singh की मूर्ति, TLP का सदस्य गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को नुकसान

    महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को नुकसान

    इससे पहले भी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। वहीं एक बार फिर उनकी प्रतिमा को निशाना बनाया गया है। इस घटना से साफ होता है कि पाकिस्तान में भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों के साथ कैसा नफरत भरा सलूक किया जा रहा है। इस हरकत को तहरीक-ए लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े शख्स की ओर से की गई है। आपको बता दें कि TLP यहां की एक राजनीतिक दल है, जिसकी कट्टर इस्लामिक पार्टी के तौर पर पहचान है।

     9 फीट ऊंची कांस्य से बनी थी मूर्ति

    9 फीट ऊंची कांस्य से बनी थी मूर्ति

    जानकारी के मुताबिक लाहौर किले के आगे स्थापित की गई प्रतिमा का साल 2019 में अनावरण किया गया था। कांस्य से बनी मूर्ति में महाराजा रणजीत सिंह घोड़े पर बैठे हैं और उनके हाथ में तलवार है, जिसकी लंबाई करीब 9 फीट की है। तब से लेकर अब तक ये तीसरी बार है, जब इस मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। प्रतिमा पर हमला करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स सफेद कुर्जा-पजामा पहने मूर्ति को तोड़ते हुए नारे लगा रहा था।

    लोगों ने आरोपी शख्स को पकड़ा

    लोगों ने आरोपी शख्स को पकड़ा

    हालांकि मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे रोक लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने रिजवान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इधर, पाकिस्तान के सूचना-प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटना पाकिस्तान की छवि के लिए नुकसानदेह है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+