एनएसजी में भारत को रोकने के लिए पाक के अजब-गजब दावे

इस्लामाबाद। जैसे-जैसे न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानी एनएसजी में भारत के दावे को बल मिल रहा है, वैसे ही वैसे भारत के पड़ोसियों में हलचल मची हुई है। पाकिस्तान की ओर से अब ऐसे बयान आ रहे है जिनसे न सिर्फ उसकी बौखलाहट का पता लगता है बल्कि उसकी निराशा भी झलकती है।

nuclear-supplier-group-india-pakistan.jpeg

क्‍या बोल रहे हैं अजीज साहब

पाक प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने पाक संसद को बताया है कि पाक ने भारत के सभी प्रयासों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।

अजीज ने यह भी कहा कि पाक भारत की अपेक्षा योग्यता और बिना भेदभाव के आधार पर एनएसजी सदस्यता हासिल करने की मजबूत स्थिति में है।

अजीज की यह टिप्पणी 24 जून में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 48 सदस्य देशों की होने वाली मीटिंग से पहले आई है। सियोल की इस मीटिंग में भारत और पाकिस्तान के आवेदनों पर विचार होगा।

नीति दुनिया के मानकों के अनुकूल

अजीज ने सांसदों को यह भी बताया कि इस मुद्दे पर पाक अलग-थलग नहीं है और उसकी आधिकारिक विदेश नीति दुनिया की नई परिस्थितियों के अनुकूल है। अजीज के मुताबिक पाकिस्तान बाकी देशों के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने की नीति का पालन करना जारी रखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+