लंदन आतंकी हमले का पाकिस्तान कनेक्शन, हेट प्रीचर अहमद मूसा से था प्रभावित
लंदन। लंदन ब्रिज पर हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से सबका ध्यान पाकिस्तान पर है और वजह है एक हमलावर का पाकिस्तान कनेक्शन। रविवार को हुए इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से तीन हमलावर थे।

27 वर्ष का पाकिस्तानी हमलावर अब्ज
जांच में यह बात सामने आई है कि इस हमले में जो एक हमलावर मारा गया है, वह पाकिस्तानी मूल का था। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस की ओर से हमलावर का नाम जारी किया गया है। अब्ज की उम्र 27 वर्ष की और द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि लंदन का पूर्व ट्यूब वर्कर एक 'फैमिली मैन' था। अब्ज चैनल 4 की एक डॉक्यूमेंट्री में भी नजर आया था जिसका टाइटल था, 'द जिहादीस नेक्स्ट डोर।' इस डॉक्यूमेंट्री को अभी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है और इसमें वह बच्चों को चरमपंथी बनाने के मकसद से पार्क में एक झंडा लहराता हुआ नजर आया था। पुलिस का कहना है कि वह हमले का मुख्य हमलावर था। द सन की ओर से कहा गया है कि मारे जाने के समय अब्ज ने एक आर्सेनल स्ट्रिप पहनी थी। अब्ज की पहचान एक दोस्त की ओर से उजागर की गई।
यू-ट्यूब वीडियो देखकर बदला अब्ज
अब्ज का दोस्त उसके चरमपंथी नजरिए के बाद से ही पुलिस के संपर्क में था। अब्ज के दोस्त ने दावा किया था यू्-ट्यूब वीडियोज को देखकर ही अब्ज आतंकवाद की ओर बढ़ा था। अब्ज के दोस्त के मुताबिक अमेरिका के हेट स्पीकर अहमद मूसा की क्लिप्स देखकर ही अब्ज का ब्रेनवॉश हुआ था और ये क्लिप्स अभी तक यू-ट्यूब पर मौजूद हैं। अब्ज के एक दोस्त ने उसे एक ऐसा व्यक्ति बताया है जो काफी संदेहात्मक था। वह ड्रग्स लेता था। जब से वह चरमपंथ की ओर मुड़ा तब से ही वह काफी बदल गया था। वह पड़ोसियों से पूछता था कि वे प्रार्थना करते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications