पीओके से लश्कर के आतंकी की धमकी पीएम मोदी की होगी हत्या और भारत पर लहराएगा इस्लाम का झंडा
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक रैली करके जमात-उद-दावा (जेयूडी) ने मुसलमानों से अपील की है कि वे रमजान के माह में जेहाद छेड़ें। सिर्फ इतना ही नहीं जेयूडी के एक सदस्य ने खुले तौर पर धमकी देते हुए कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कर दी जाएगी।
रावलकोट। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक रैली करके जमात-उद-दावा (जेयूडी) ने मुसलमानों से अपील की है कि वे रमजान के माह में जेहाद छेड़ें। सिर्फ इतना ही नहीं जेयूडी के एक सदस्य ने खुले तौर पर धमकी देते हुए कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कर दी जाएगी। जेयूडी, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा है। मुंबई आतंकी हमलों के बाद जब अमेरिका ने लश्कर पर बैन लगा दिया था तो उसने जेयूडी के नाम पर चैरिटी ऑर्गनाइजेशन शुरू की लेकिन इसका पहला मकसद भी आतंकवाद को बढ़ावा देना था।

भारत और इजरायल के होंगे टुकड़े
जेयूडी के सदस्य मौलाना बशीर अहमद खाकी ने शुक्रवार को पीओके के पुंछ जिले के रावलकोट में यह बात कही। मौलाना बशीर ने खुद को लश्कर के सरगना हाफिज सईद को दूत बताया। उसने पीओके से धमकी दी और कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री मोदी को मार दिया जाएगा और इस्लाम का झंडा भारत और अमेरिका में लहराएगा।' बशीर ने इसके साथ ही कहा कि भारत और इजरायल छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएंगे क्योंकि यहां से ज्यादा से ज्यादा शहीद निकलेंगे।

रमजान को बताया जेहाद का समय
बशीर ने जुमे की नमाज के बाद उसने यहां आए लोगों से कहा, 'रमजान जेहाद-उ-कत्ल यानी जेहाद और हत्या का पवित्र महीना होता है। जिन्हें जेहाद करते हुए शहादत मिलती है, उनके लिए हमेशा जन्नत के दरवाजे खुले रहते हैं। उसने यहां पर यह भी कहा कि जेयूडी के आतंकी कश्मीर में जेहाद को आगे बढ़ा रहे हैं और भारत की सेनाओं से लड़ रहे हैं। उनका जेहाद कश्मीर में आजादी के मकसद और भारत की तबाही के लिए है। इसके साथ ही उसने यहां पर काफिरों के लिए जेहाद शुरू करने की बात कही। लश्कर, कश्मीर घाटी में लगातार आतंकी भेजकर तबाही मचाने में लगा हुआ है।

बेटों को कश्मीर में जेहाद के लिए भेजें
मौलाना बशीर ने पीओके के लोगों से कहा कि वे अपने बेटों को जेहाद के लिए भेजें। उसने कहा कि रमजान के माह में लोगों को गेहूं, राशन और कैश जेयूडी और जेहाद के लिए मुजाहिद्दीनों को देना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं उसने महिलाओं से भी अपील की कि कश्मीर में जेहाद के लिए वे अपने बेटों को भेजें और कश्मीर में जेहाद छेड़ रहे मुजाहिद्दीनों के लिए कैश दें।












Click it and Unblock the Notifications