मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी हाफिज सईद पाकिस्‍तान का इकलौता धार्मिक गुरु

लश्‍कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर और हाल ही में इस संगठन से अलग हुए आतंकी आमीर हमजा ने मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी की संस्‍था जमात-उद-दावा (जेयूडी) पर एक किताब लॉन्‍च की है। इस किताब में हमजा ने कहा है कि हाफिज सईद और जेयूडी ने पाकिस्‍तान के अंदर और बाहर हमेशा आतंकवाद पर आवाज उठाई है।

लाहौर। लश्‍कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर और हाल ही में इस संगठन से अलग हुए आतंकी आमीर हमजा ने मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी की संस्‍था जमात-उद-दावा (जेयूडी) पर एक किताब लॉन्‍च की है। इस किताब में हमजा ने कहा है कि हाफिज सईद और जेयूडी ने पाकिस्‍तान के अंदर और बाहर हमेशा आतंकवाद पर आवाज उठाई है। लाहौर के एक होटल में इस किताब को लॉन्‍च किया गया था। इस लॉन्चिंग पर पाकिस्‍तान के कई टॉप पॉलिटिकल लीडर्स के अलावा कई जर्नलिस्‍ट भी मौजूद थे।

hafiz-saeed

मौजूद थे कई राजनेता और जर्नलिस्‍ट

जिस कार्यक्रम में हमजा की किताब 'जेयूडी रोल अगेंस्ट टेररिज्म' को लॉन्‍च किया गया उसमें जमात-ए-इस्‍लामी, आवामी नेशनल पार्टी, मरकजई अहले हादिथ जैसी पार्टियों के नेताओं के साथ ही मुजीबुर रहमान जैसे सीनियर जर्नलिस्‍ट भी मौजूद थे। इस किताब में पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ और नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर (एनएसए) नसीर जांजुआ की उन चिट्ठियों को शामिल किया गया है जिसमें हाफिज सईद और उसकी चैरिटी संस्‍था की तारीफ की गई थी। हमजा ने लॉन्चिंग पर कहा, 'हमारे नेता हाफिज सईद पाकिस्तान के इकलौते धार्मिक गुरु हैं, जिन्होंने देश के अंदर और बाहर आतंकवाद की आलोचना की है।' हमजा की किताब उर्दू के अखबारों के लिए लिखे गए उसके आर्टिकल्‍स पर आधारित है। इस किताब में हमजा ने आतंकवाद पर जेयूडी के विचारों को जाहिर किया है। हाफिज की तारीफ में हमजा ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के कार्यों की तारीफ़ करते हुए कहा जेयूडी आतंकवाद के खिलाफ काम करता है।

लश्‍कर में पड़ चुकी है फूट

गौर करने वाली बात है कि इस किताब की लॉन्चिंग तब हुई है जब कुछ दिनों पहले ही पाकिस्‍तान सरकार की ओर जेयूडी पर लगे बैन के बाद हमजा ने खुद को लश्‍कर से अलग कर लिया था। बताया जा रहा है कि जब से पाकिस्‍तान की सरकार ने हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा पर वित्‍तीय प्रतिबंध लगाए हैं तब से ही संगठन को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लश्‍कर का को-फाउंडर आमिर हमजा अब संगठन से अलग हो गया है और उसने नया संगठन जैश-ए-मनकाफा बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+