पाक में फिर नए 26/11 की साजिश, ISI और हाफिज सईद की हुई मुलाकात!
इस्लामाबाद । भारत को वर्ष 2008 में मुंबई हमलों से दहलाने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के बीच लगता है कि एक नई खिचड़ी पक रही है। 23 और 24 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली एनएसए स्तर की वार्ता से पहले पाक ने भले ही लश्कर के ही एक और संगठन जमात-उद-दावा को सस्पेक्ट लिस्ट में डाला हो लेकिन इसके आका हाफिज सईद की गतिविधियां जारी हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाक इंटलीजेंस एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाजिफ सईद के बीच एक मीटिंग हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर यकीन करें तो आईएसआई के साथ हुई इस मुलाकात में सईद ने उधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद के बारे में भी बात की है। जम्मू कश्मीर को लेकर एक बड़े हमले की साजिश लश्कर और सईद मिलकर कर रहे हैं। दोनों के बीच मुलाकात 3-4 दिन पहले हुई है।
गुरुवार को पाक की ओर से जो बयान आया था उसमें कहा गया था कि पाक जेडीयू पर नजर रखेगा। लेकिन अभी तक जो भी रवैया है उससे साफ है कि पाक इस बात को लेकर पूरी तरह से इंकार करने के मूड में है कि सईद या फिर जेडीयू किसी तरह से आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications