फिर बौखलाया आतंकी संगठन जमात-उद-दावा चीफ, कहा- भारत के खिलाफ शुरू करेंगे जेहाद
अब्दुल रहमान मक्की मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार है
लाहौर। जमात-उद-दावा के प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की ने भारत के खिलाफ के जहर उगलते हुए जम्मू-कश्मीर में जेहाद का ऐलान किया है। मक्की ने पाकिस्तान के लाहौर के 'शाहदा-ए-कश्मीर' सम्मेलन के दौरान अपने भाषण में भारत के खिलाफ जेहादी जहर उगला है।

भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा 3 मार्च, 2017 में मार गिराए आतंकी अबु वालीद मोहम्मद की याद में लाहौर के अल-दावा मॉडल स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें जमात-उद-दावा के प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की भी शामिल हुए थे। अपने भाषण में मक्की ने सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात करते हुए कश्मीरी आतंकियों को शहीद बताया है।
मक्की ने पश्चिमी देशों द्वारा जमात-उद-दावा सदस्यों को कट्टरपंथी, जिहादी और आतंकवादी बताने के कारण आलोचना करते हुए कहा कि उनके कैडरों का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान को संगठित करना और कश्मीर को हिंदु ताकतों से आजाद कराना है।
मक्की ने अपनी बौखलाहाट का नमूना पेश करते हुए भारत पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय मे हाफिज सईद को आंतकी बताने और उन्हें नजरबंद कराने का आरोप लगाया है। साथ उसने कहा कि पाकिस्तान को इस्लाम की सर्वोच्चता, कश्मीर की आजादी और दिल्ली के साथ रिश्तें खत्म करने की नसीहत दी है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर तंज कसते हुए कहा कि जेहाद का रास्ता रोकने वालों को अल्लाह सजा देता ही है।
अब्दुल रहमान मक्की मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार है। मक्की जमात-उद-दावा का नया प्रमुख है जिस पर 20 लाख डॉलर की इनाम रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications