पठानकोट हमले का मास्टर माइंड और JeM चीफ मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जैश ए मोहम्मद का चीफ को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। अजहर के अलावा 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पठानकोट हमले के बाद भारत की तरफ से पेश किए गये सबूतों के बाद पाकिस्तान ने सख्त रुख अपनाया है और जैश ए मोहम्मद के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

जियो न्यूज के मुताबिक, पठानकोट हमले के आरोपी मसूद अजहर के कई ऑफिसों पर पाकिस्तान की पुलिस ने छापा मारा और उन्हें सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि मसूद के भाई और जीजा को भी गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications