पाकिस्तान से अफगानिस्तान जा पहुंचा है मौलाना मसूद अजहर!
इस्लामाबाद। एक भारतीय न्यूज चैनल एनडीटीवी की ओर से जारी एक रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो पठानकोट आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर इस समय पाकिस्तान में नहीं है।

अफगानिस्तान पहुंचा मसूद अजहर
चैनल का दावा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि मसूद अजहर अब अफगानिस्तान छिप गया है। उसे पाकिस्तान में लापता बताया जा रहा है।
एनडीटीवी की इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि जैश के ज्यादातर आतंकी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
पठानकोट में मसूद अजहर के रोल से पाक का साफ इंकार
पाकिस्तान नहीं ट्रेस कर पा रहा लोकेशन
सूत्रों का दावा है कि मसूद अजहर उनमें शामिल नहीं है और उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है, उसके अफगानिस्तान में छुपने की आशंका है।
जनवरी की शुरुआत में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में भारत ने हमले के पीछे जैश का हाथ बताया था।
इसके साथ ही भारत ने हमले के मास्टरमाइंड और सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कई सुबूत भी पाकिस्तान को सौंपे थे।
पीएम नवाज ने तोड़ा भरोसा
हमले के बाद पाक पीएम नवाज शरीफ की ओर से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया था। कुछ ही दिनों के बाद पाक की ओर से बयान आया कि इस हमले के लिए जो सुबूत भारत की ओर से दिए गए हैं वे नाकाफी हैं।
पाक की ओर से अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पाक मीडिया की ओर से आई कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा जरूर किया गया था कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया गया है। थोड़े दिनों बाद पाक सरकार ने इससे साफ इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications