Israel Hamas War: गाजा में शरणार्थी शिविरों के पास हमला, मिस्र, जॉर्डन और अरब ने कहा- ये गलत है

इजरायल रक्षा दल (IDF) के हमले से बचने के लिए हमास के लड़ाके अब नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आईडीएफ रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और शरणार्थी शिविरों में उन्हें तलाश रही है। इस बीच गाजा में हमास के हमले के कारण इस्राइली रक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई। वहीं हमास ने कहा है कि इजरायली सेना ने नागरिकों पर भी हमले किए हैं। इस हमले में 50 लोगों की जान चली गई। इस हमले को लेकर अरब, मिश्र और जॉर्डन ने कड़ी निंदा की है। अरब ने कहा कि इस्राइल सुरक्षा बल बार-बार जहां नागरिक है, वहीं हमला कर रहा है। यह गलत है।

Israel Hamas War refugee camps

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच करीब साढ़े नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फिलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इस्राइल ने हमला किया। जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई। जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

वहीं इस तरह के हमले को लकर इजरायल ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। जबकि मिस्र ने इस्राइली हवाई हमलों को अमानवीय बताया है। अपने बयान में मिस्र ने कहा कि इस तरह के हमले अतंरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं।

मिस्र ने कहा कि इस्राइल अस्पताल, शरर्णाथी शिविरों पर हमला कर रहा है। मिस्र ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से मिस्र ने इस मामल में हस्तक्षेप करने की अपील की है। वहीं मिस्र के अलावा, जॉर्डन शरणार्थी शिविरों के पास इस्रायली सेना के हमले की निंदा की। जबकि सऊदी अरब ने कहा कि इस्राइल सुरक्षा बल बार-बार जहां नागरिक है, वहीं हमला कर रहा है, जो कि गलत है।

IDF के 20 जवानों की मौत
आईडीएफ ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। गाजा पट्टी के अंदर भीषण संघर्ष जारी है। हमास की आतंकी चौकियों पर भी आईडीएफ ने हमला किया है। जिसमें कई लड़ाकों की मौत हो गई। वहीं गाजा में हमास के हमले के कारण इस्राइली रक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई है। आईडीएफ ने मृतकों सैनिकों की पहचान सार्जेंट रामत गण और सार्जेंट रोई वोल्फ के रूप में की है। दोनों सैनिकों की उम्र महज 20 साल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+