साथ आए भारत-अमेरिका, डरे हुए पाक ने दाऊद को भेजा कहीं और
इस्लामाबाद। जिस बात के कयास लगाए जा रहे थे वह बात आखिर सच साबित हुई। भारत और अमेरिका के साथ आने के बाद पाकिस्तान इस हद तक डर गया है कि उसने मुंबई ब्लास्ट की साजिश रचने वाले और मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम को कराची से हटाकर पाक-अफगानिस्तान के बॉर्डर पर स्थित किसी इलाके में भेज दिया है।

इंटेलीजेंस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब दाऊद कराची में नहीं है और उसने अवना ठिकाना बदल दिया है।
सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आईएसआई ने दाऊद को उसके कराची वाले ठिकाने से हटाकर पाक-अफगानिस्तान सीमा की किसी अनजानी जगह पर शिफ्ट कर दिया है। दाऊद इन दिनों अपने करीबियों से भी नहीं मिल रहा है।
अजित डोवाल की रणनीति आएगी काम
जिस समय अजित डोवाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था उस समय से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में नरेंद्र मोदी जब अमेरिका दौरे पर गए थे तो अमेरिका के साथ आतंकवाद पर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था। मोदी तो अपना दौरा खत्मकर भारत वापस आ गए थे लेकिन अजित डोवाल कुछ दिनों तक अमेरिका में ही रहे थे।
इसी समझौते के बाद ही दाऊद का ठिकाना बदला गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत और यूएस के पहल से दाऊद परेशान बताया जा रहा है। उसे इस बात का डर सता रहा है कि भारत-अमेरिका ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ सकते हैं।
मुबई ब्लास्ट का आरोपी दाऊद
गौर हो कि मुंबई में 1993 बम ब्लास्ट के पीछे दाऊद इब्राहिम का बडा हाथ था और इन घटनाओं के आरोपियों में दाऊद का भी नाम है। दाऊद पर यह भी आरोप है कि उसने वर्ष 2008 में मुंबई हमले में भी आतंकियों की मदद की थी। दाऊद पर अल कायदा और लश्कर-ए-तैयबा जैसे बडे आतंकी संगठनों की मदद का भी आरोप है।
अमेरिका ने दाऊद को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में डाला हुआ है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, दाऊद पिछले करीब बीस साल से पाकिस्तान में है, लेकिन अब तक भारत सरकार और दुनिया की पुलिस दाऊद को पकड नहीं सकी है, क्योंकि दाऊद को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी का समर्थन हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications