दाऊद इब्राहिम को लेकर आई अबतक की सबसे बड़ी खबर, जानिए जिंदा है या मर गया अंडरवर्ल्ड डॉन?
Dawood Ibrahim News: अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को कथित तौर पर जहर देने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसकी मौत हो गई है। इसी बीच विश्वसनीय खुफिया इंटेल सूत्रों ने 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आई इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के देर रात के वीडियो के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई कि दाऊद इब्राहिम को किसी अनजान शख्स ने जहर दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। यूट्यूबर ने इन अफवाहों को पाकिस्तान में अचानक इंटरनेट बंद होने से भी जोड़ा था। इंटेल सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि दाऊद इब्राहिम जिंदा है या सच में उसकी मौत हो गई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंटेल सूत्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम जिंदा है और उसे कोई जहर नहीं दिया गया था। वह कुछ दिनों पहले रूटीन चेकअप के लिए कराची के अस्पताल में भर्ती हुआ था।
आधिकारिक सूत्रों ने विपक्षी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक आभासी बैठक में कनेक्टिविटी व्यवधान को जिम्मेदार ठहराया है। यह समय सीमा पीटीआई की एक ऑनलाइन राजनीतिक सभा के साथ मेल खाती है।
घटना को संबोधित करते हुए, नेटब्लॉक्स ने कहा, "यह घटना विपक्षी नेता इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई को निशाना बनाने वाली इंटरनेट सेंसरशिप के पिछले उदाहरणों के जैसा ही है।''
दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी के बीच लीक हुई कॉल
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद, दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार ने कई दशकों से पाकिस्तान में है। दाऊद इब्राहिम के लाइफस्टाइल के बारे में खुलासा एक कॉल से हुआ था। असल में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी फारूक के बीच इंटरसेप्ट की गई कॉल लीक हो गई थी।
इस कॉल में दाऊद इब्राहिम अपने सहयोगी फारूक को Jeddah के एक स्टोर से उसके लिए ouis Vuitton (LV) जूते खरीदने के लिए बोलता था। इंटरसेप्टेड कॉल के दौरान इब्राहिम ने कहा, 'मेरा साइज 42 है, इसे 9 नंबर मानें।'












Click it and Unblock the Notifications