बंदूक की नोंक पर भारतीय मुस्लिम महिला की पाकिस्‍तानी युवक से करवाई गई शादी

एक 20 वर्षीय भारतीय मुस्लिम महिला ने पाकिस्‍तान स्थित भारतीय उच्‍चायोग में गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे बचाया जाए।

इस्‍लामाबाद। एक 20 वर्षीय भारतीय मुस्लिम महिला ने पाकिस्‍तान स्थित भारतीय उच्‍चायोग में गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे बचाया जाए। 20 वर्षीय भारतीय महिला ने पाकिस्‍तान उच्‍चायोग में बयान देते हुए कहा है कि बंदूक की नोक पर उसकी शादी जबरदस्‍ती एक पाकिस्‍तानी व्‍यक्ति के साथ कराई गई है।

बंदूक की नोंक पर भारतीय मुस्लिम महिला की पाकिस्‍तानी युवक से करवाई गई शादी

जबरदस्‍ती शादी करके उस पर अत्‍याचार और शोषण किया

जबरदस्‍ती शादी करके उस पर अत्‍याचार और शोषण किया

इस बावत उजमा ने इस्‍लामाबाद कोर्ट में भी अपने पति ताहिर अली के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने जबरदस्‍ती शादी करके उस पर अत्‍याचार और शोषण किया है। इस बावत उजमा ने मजिस्‍ट्रेट के सामने अपना बयान भी दर्ज करवाया है। जियो न्‍यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उजमा के मुताबिक बंदूक की नोंक पर उससे शादी की गई और इमीग्रेशन के कागज भी उससे छीन लिए गए।

 भारतीय नागरिक की शादी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई

भारतीय नागरिक की शादी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई

उजमा ने कहा कि वो भारतीय उच्‍चायोग को तब तक नहीं छोड़ेगी जब तक उसे सही सलामत भारत वापस नहीं छोड़ दिया जाता है। न्‍यूज रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उजमा का पति भारतीय उच्‍चायोग में उससे मिला था, पर कोर्ट में वो उपस्थित नहीं था। भारत में स्थित पाकिस्‍तान के उच्‍चायोग ने बताया कि उजमा को इमीग्रेशन डॉक्‍यूमेंट विजिट केटेगरी के तहत वीजा जारी किया गया था। पाकिस्‍तान के अधिकारियों ने यह भी बताया कि भारतीय नागरिक की शादी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। जब उसे वीजा जारी किया गया तो बताया गया था कि वो अपने रिश्‍तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्‍तान जा रही है।

उच्‍चायोग से संपर्क कर उसे वापस भारत भेजने की गुहार लगाई

उच्‍चायोग से संपर्क कर उसे वापस भारत भेजने की गुहार लगाई

उजमा ने पिछले सप्‍ताह भारतीय उच्‍चायोग से संपर्क कर उसे वापस भारत भेजने की गुहार लगाई थी। पर उसके पति ने आरोप लगाया है कि भारतीय उच्‍चायोग ने उसकी पत्‍नी को डिटेन किया है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नफीस जकारिया ने कल अपने बयान में कहा कि भारतीय उच्‍चायोग ने हमारे मंत्रालय में संपर्क कर जानकारी दी है कि 20 वर्षीय उजमा ने वापस भारत जाने के लिए हमसे गुहार लुगाई है।

पहले से ही शादी हो चुकी

पहले से ही शादी हो चुकी

जकारिया ने कहा कि भारतीय उच्‍चायोग के मुताबिक उजमा ने दावा किया ताहिर अली ने उसकी शादी हुई है और बाद में उसे पता चला कि उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है और उसके चार बच्‍चे हैं। भारतीय उच्‍चायोग इस मामले में उजमा को कांसुलर की जरूरी मदद मुहैया करा रहा है। साथ ही भारत में लड़की के परिवार और पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है।

मर्जी के खिलाफ उसकी पत्‍नी को डिटेन किया गया

मर्जी के खिलाफ उसकी पत्‍नी को डिटेन किया गया

उजमा और ताहिर अली की मुलाकात मलयेशिया में हुई थी और बाद में वो एक दूसरे से प्‍यार हो गया। बाद में वाघा बार्डर के जरिए वो पाकिस्‍तान गए और 3 मई को उनका निकाल हो गया। इसके बाद अचानक ही एक दिन उजमा पाकिस्‍तान स्थित भारतीय उच्‍चायोग पहुंच गई और वहां से वापस नहीं आई। ताहिर अली ने स्‍थानीय पुलिस में इस बावत रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी पत्‍नी को डिटेन किया गया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+