बॉर्डर पर तनाव बढ़ा, पाकिस्तान ने भारतीय टीवी चैनल दिखाने पर लगाया बैन

इस्लामाबाद। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ओर से पाकिस्तानी कलाकारों और टेक्नीशियन के भारत में काम करने पर रोक लगाने के दो दिन बाद पाकिस्तान ने भी पलटवार किया है। पाकिस्तान ने शनिवार को सभी भारतीय चैनलों के टेलीकास्ट पर बैन लगा दिया है।

Border

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने कहा कि अगर कोई भी टीवी चैनल या डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 15 अक्टूबर के बाद भारतीय चैनल दिखाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि उसे कई बार इसकी शिकायत मिल चुकी है कि कई निजी चैनल बिना अनुमति के भारतीय टीवी शो दिखाते रहे हैं।

PEMRA ने कहा, 'भारत पाकिस्तान के बीच की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह शिकायत और गंभीरता से ली जा रही है।'

IMPPA ने लगाया था बैन
दरअसल, 19 सितंबर को उरी आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने गुरुवार को पाकिस्तानी एक्टर्स और टेक्नीशियन के भारत में तब तक काम करने पर रोक लगा दी थी, जब तक कि दोनों देशों के बीच हालात स्थिर नहीं हो जाते।

फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक
वहीं, पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक दी गई है। एक सिनेमाघर के मालिक ने कहा, 'हम अपनी सेना और कलाकारों के समर्थन में यह फैसला ले रहे हैं। जब तक हालात नहीं सुधरते भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+