पाकिस्तान की कराची जेल में 2022 से बंद भारतीय मछुआरे की रहस्यमय मौत, जेल अधीक्षक ने बताया आत्महत्या: रिपोर्ट

Indian Fisherman News: पाकिस्तान के कराची जेल में 2022 से बंद भारतीय मछुआरे ने आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक अरशद हुसैन ने बताया कि 52 वर्षीय गौरव राम आनंद ने जेल बैरक के बाथरूम में रस्सी से "फांसी लगा ली"।

भारतीय मछआरे आनंद को फरवरी 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश के क्षेत्रीय जल में कथित रूप से भटकने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तीन साल बीत जाने के बाद भी उनकी रिहाई नहीं हुई थी। डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पाकिस्तान के कराची के मलीर इलाके की एक जेल में एक भारतीय मछुआरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक अरशद हुसैन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 52 वर्षीय गौरव राम आनंद ने जेल बैरक के बाथरूम में रस्सी से "फांसी लगा ली" यह घटना मछुआरों की सुरक्षा और सीमा विवादों को लेकर चिंता का विषय है।

Indian Fisherman

2022 में डॉक्स पुलिस ने गिरफ्तार किया था

जेलर ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टर ने कैदी की जांच की और उसे 2:20 बजे यानी भारतीय समयानुसार सुबह 2.50 बजे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने जांच की और निर्देश दिया कि कानूनी प्रक्रिया और आगे के आदेश पूरे होने तक शव को सोहराब गोथ में एधी फाउंडेशन की कोल्ड स्टोरेज सुविधा में रखा जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक को फरवरी 2022 में डॉक्स पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी महीने बाद में पश्चिम कराची मजिस्ट्रेट ने उसे मालिर जेल भेज दिया था।

पिछले महीने मलीर जेल से 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था

बता दे कि पिछले महीने मलीर जेल में सज़ा पूरी करने के बाद 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था। भारतीय मछुआरों के पाकिस्तान में गिरफ्तार होने की घटनाएँ मुख्य रूप से समुद्री सीमा उल्लंघन के कारण होती हैं। समुद्री सीमा (विशेष रूप से गुजरात के कच्छ क्षेत्र और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच) स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं है। छोटे मछली पकड़ने वाली नौकाओं में GPS और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम नहीं होते, जिससे वे अनजाने में सीमा पार कर जाते हैं। समुद्र में एक जैसी दिखने वाली परिस्थितियों के कारण, वे गलती से पाकिस्तान के जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+